फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Car collides with bike, youth dies

Etawah News: कार ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत

Wed, 21 Jan 2026 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Car collides with bike, youth dies
जसवंतनगर। हाईवे पर राधिका कन्वेंशन के सामने बुधवार सुबह कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। वहां निकल रहीं सीओ आयुषी सिंह ने राहगीरों के सहयोग से दोनों को अपने वाहन से सीएचसी पहुंचवाया। यहां एक युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे युवक को आयुर्विज्ञान विवि रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

आर्यन (20) निवासी मैनपुरी फाटक, सिविल लाइन थाना, अपने मित्र बॉबी (20) निवासी गांव रामपुर थाना ऊसराहार के साथ बाइक से जसवंतनगर की ओर किसी काम से जा रहा था। रास्ते में कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद भीड़ देखकर वहां से गुजर रहीं सीओ वहां रुक गईं। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर भिजवाया।
विज्ञापन

अस्पताल में डॉ. विकास अग्निहोत्री ने जांच के बाद आर्यन को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल बॉबी की हालत नाजुक देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए आयुर्विज्ञान विवि रेफर कर दिया। मृतक के मामा श्यामबाबू ने बताया कि आर्यन घर का इकलौता बेटा था। उसकी तीन बड़ी बहनें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed