{"_id":"629e52f9191d9a4f08640e8f","slug":"car-collided-with-tree-seven-members-of-a-family-injured-etawah-news-knp700991521","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराई कार, एक परिवार के सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से टकराई कार, एक परिवार के सात लोग घायल
विज्ञापन
इटावा। बढ़पुरा थाना क्षेत्र के इटावा-ग्वालियर हाईवे पर सोमवार दोपहर कामेत गांव में कार अनियंत्रित होकर नीम के पेड़ से टकरा गई। हादसे में बच्चों सहित एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए।
इटावा शहर के मोहल्ला शांति कालोनी निवासी सुनील कुमार (38) पुत्र कोमल सिंह की भतीजी सपना की रविवार को शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए सुनील परिवार के साथ मध्य प्रदेश के भिंड के फूप थाना क्षेत्र के जौहरीपुर गांव गए थे। सोमवार को सुनील, उनकी पत्नी राकेशी, पुत्री प्रियांजली (16), पुत्र पारस (5), भतीजे अभि पुत्र कप्तान सिंह (7) और शकुंतला, भाभी रौली व आयुषी के साथ इटावा लौट रहे थे।
लगभग दोपहर तीन बजे इटावा-ग्वालियर रोड पर भदावर पेट्रोल पंप के सामने कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई गई। हादसे में सभी कार सवार घायल हो गए। इधर, घटना के बाद पेट्रोल पंप पर मौजूद लोगों व राहगीर मौके पर दौड़कर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त कार से सभी लोगों को बाहर निकालकर निजी वाहन के जरिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।