फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   bykerider brothers died in accident

Etawah News: सड़क हादसे में बाइक सवार भाइयों की मौत

Tue, 31 Jan 2023 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Jan 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
bykerider brothers died in accident
जसवंतनगर (इटावा)। नगर से करीब आठ किलोमीटर दूर जौनई फार्म के सामने हाईवे पर मंगलवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सगे भाइयों की मौत हो गई। पुलिस हादसा करने वाले वाहन का पता लगा रही है।
विज्ञापन

जौनई निवासी विक्रम कश्यप उर्फ विक्कू (22) मंगलवार शाम सात बजे छोटे भाई विशाल (17) के साथ बाइक से मीठेपुर गांव पिता राजेश की दवा लेने जा रहे थे। जौनई फॉर्म के पास वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी पर मौके पर भीड़ जुट गई और सूचना जसवंतनगर पुलिस को दी। सीओ जसवंतनगर अतुल प्रधान और थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों को मेडिकल कॉलेज भेज दिया। वहां दोनों की सांसें थम गईं।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि हादसा करने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है। बाइक चालक हेलमेट लगाए था। टक्कर लगने से हेलमेट निकल गया था। दोनों के सिर पर चोटें आई थीं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूट गई बुढ़ापे की लाठी, भाइयों का साया छिना
जसवंतनगर। सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत ने परिवार को गहरा जख्म दिया है। तीन बहनों के सिर से भाइयों का साया छिन गया। पिता के बुढ़ापे की लाठी भी टूट गई।
राजेश कश्यप के तीन भाइयों में बड़े रामदीन कश्यप और राम सिंह की कोई संतान नहीं है। राजेश सबसे छोटे हैं। इनके दो बेटे विक्रम और विशाल थे। इनके अलावा तीन बेटियां पूनम, प्रिया और रिया हैं। पूनम और प्रिया की शादी हो चुकी है। विक्रम और विशाल ही पूरे परिवार का सहारा थे। राजेश दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं और कुछ दिन पहले ही तबियत ठीक न होने के कारण घर लौटे थे। पिता की दवा लेने ही दोनों भाई जा रहे थे, तभी हादसा हो गया।

राजेश ने बताया कि बड़ा बेटा विक्रम पुताई करता था। इंटर के बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी थी और छोटे भाई विशाल को पढ़ा रहा था। विशाल को इस बार इंटर की परीक्षा देनी थी। इसके अलावा विक्रम ने ही दोनों बेटियों की शादी में भी पूरी मदद की थी। विक्रम की शादी के लिए रिश्ते आ रहे थे। शादी जल्द करने की तैयारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed