{"_id":"570d45454f1c1b2d104a6b2c","slug":"by-nkb-quarter-million-stolen-goods","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकब लगाकर सवा लाख का माल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकब लगाकर सवा लाख का माल चोरी
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Wed, 13 Apr 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा सामान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौबिया थाना क्षेत्र के गांव सीपुरी में सोमवार की रात चोर एक घर में नकब लगाकर जेवर व नगदी समेत करीब सवा लाख का माल उठा ले गए। घर वाले आंगन में सो रहे थे, उन्हें वारदात की भनक तक नहीं लगी। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है।
गांव सीपुरी निवासी शौकीन सिंह पुत्र स्वामी शरण सोमवार की रात परिवार के साथ घर के आंगन में सो रहे थे। रात में किसी समय चोर घर के पिछवाड़े की दीवार में नकब लगाकर अंदर दाखिल हुए। कमरे में रखे बक्सों के ताले तोड़कर नगदी व जेवर आदि उठा ले गए।
मंगलवार की सुबह जागने पर परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोलना चाहा तो कुंडी अंदर से बंद मिली। अनहोनी की शंका होने पर मकान के पिछवाडे़ जाकर देखा तो दीवार में नकब लगा मिला। शौकीन सिंह ने बताया कि चोर उनके घर से 25 हजार रुपया नगद व एक लाख के जेवर व कपडे़ चुरा ले गए।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर चौबिया थाने की पुलिस ने पहुंचकर निरीक्षण किया। गृहस्वामी शौकीन सिंह ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। पुलिस का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है। उधर, चोरी की वारदात से ग्रामीणों में काफी नाराजगी दिखी। ग्रामीणों ने गांव में रात्रि गश्त बढ़ाने तथा चोरी का जल्द खुलासा करने की मांग की है।