{"_id":"5f81ee448ebc3eefa7772fea","slug":"businessman-killed-33-infected-etawha-news-knp5877135174","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से व्यापारी की मौत, आंकड़ा 67 पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से व्यापारी की मौत, आंकड़ा 67 पहुंचा
विज्ञापन
फोटो संख्या 31 भरथना में लोगो मे कोरोना की जांच करती स्वास्थ्य टीम
- फोटो : ETAWHA
कोरोना संक्रमित रेडीमेड कपड़ों के व्यापारी की शुक्रवार की देर रात मौत हो गई। यह जिले मेें कोरोना से 67वीं मौत है। अशोक नगर भरथना चौराहा निवासी 48 वर्षीय व्यापारी को आठ अक्तूबर को शाम 3:16 बजे सैफई में भर्ती कराया गया था।
इसके अलावा 33 अन्य नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 17 महिलाएं और 16 पुरुष हैं। सीडीओ राजा गणपति आर ने बताया कि संक्रमित मिले नए लोगों में सबसे ज्यादा वैभव विहार भरथना चौराहा में एक परिवार की पांच महिलाएं हैं। इनके साथ सराय दयानत में भी एक ही परिवार के पांच लोग संक्र्रमित मिले हैं।
इन्हें मिलाकर कुल संख्या 4381 हो गई है। इनमें 3934 ठीक हो चुके हैं। सक्रिय केस 380 हैं। 10 दिन में संक्रमितों की संख्या 370 पहुंच गई है। इसी प्रकार कमला कालोनी, पीपरीपुर-भरथना व पशु अस्पताल बकेवर में दो-दो लोग संक्रमित मिले।
विज्ञापन
सराय शेख, आनंद नगर, अशोक नगर, पुरविया तोला, फ्रेंड्स कालोनी, कोकपुरा, यशोदानगर, सिद्धार्थ नगर, माखन मोहाल- लखना, सैफी, सराय मिट्ठे, सीएचसी महेवा, सैफई, निजी अस्पताल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जसवंतनगर नगला चांद में भी एक-एक कोरोना संक्रमित मिले।
भरथना क्षेत्र में चार नए कोरोना संक्रमित मिले। इनमें तीन ग्रामीण क्षेत्र के व एक नगर क्षेत्र का है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित दीक्षित के अनुसार, गांव पीपरीपुर में 65 वर्षीय व्यक्ति आगरा स्थित अस्पताल में, इसी गांव की 22 वर्षीय महिला सैफई पीजीआई में व सैफी गांव का 20 वर्षीय युवक आगरा अस्पताल में भर्ती है। मोहल्ला महावीर नगर में 64 साल के बुजुर्ग के पॉजिटिव मिलने पर उन्हें होम आइसोलेट किया गया।
कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की पड़ताल को रैपिड रिपॉन्स टीम के आलोक यादव आदि को मौके पर भेजा गया। पालिका के कोरोना प्रभारी आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया ने संक्रमितों के घर के आसपास बैरिकेडिंग कराई व सैनिटाइज कराया। डॉ. रवि राजपूत ने लैब टेक्नीशियन विजय गुप्ता मोहम्मद अजहर आदि के साथ नगर एवं आसपास क्षेत्र में करीब 25 व्यक्तियों की कोविड-19 की जांच की।
अधिशासी अधिकारी राम आसरे कमल के निर्देश पर लोहिया नगर एवं मुख्य बाजार में सफाई अभियान एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया गया। इस दौरान एंटी लार्वा दवाओं व सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव कराया एवं फॉगिंग कराई गई।