{"_id":"5eeb90528ebc3e43382fe58d","slug":"bullies-kidnapped-youth-from-tehsil-in-broad-daylight-etawha-news-knp566226164","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने दिनदहाड़े तहसील से युवक को किया अगवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों ने दिनदहाड़े तहसील से युवक को किया अगवा
विज्ञापन
फोटो संख्या 18 थाना पुलिस से शिकायत करता युवक बंटू और साथ में ग्रामीण
- फोटो : ETAWHA
ताखा तहसील परिसर से गुरुवार को बोलेरो सवार दबंगों ने असलहों के बल पर एक युवक का अपहरण कर लिया।
बाइक सवार लोगों के पीछा करने पर अपहरणकर्ता उसे नगरिया सरावा गांव के पास गाड़ी से उतार कर भाग गए। दिनदहाड़े हुई वारदात से तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया। पीड़ित युवक ने पुलिस को तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के बदरियापूठ गांव निवासी संदेश कुमार उर्फ बंटू पुत्र भजोरी लाल जमीन के विवाद को लेकर अपने भाई और कुछ साथियों के साथ गुरुवार सुबह करीब दस बजे लेखपाल पंकज गुप्ता से मिलने ताखा तहसील गए थे।
जमीन का यह विवाद उसकी दो विधवा चाचियों का गांव के कुछ लोगों से चल रहा है। मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। पैरवी बंटू कर रहा है।
लेखपाल से मिलने के बाद तहसील कार्यालय में मौजूद बंटू को अचानक 5-6 लोगों ने पकड़ लिया। पीटते व घसीटते हुए उसे गेट पर बोलेरो गाड़ी में डाल लिया।
बंटू ने भाई श्याम सिंह, गांव के साथी अजय और तहसील में मौजूद कुछ लोगों इसका विरोध किया तो बोलेरो सवार दबंगों ने असलहा दिखाकर चुप करा दिया। ये लोग बंटू को भरथना की ओर लेकर चले गए।
विज्ञापन
बंटू के भाई व गांव के कुछ लोगों ने बोलेरो का बाइक से पीछा किया, तो हमलावर दबंग बंटू को भरथना थाना क्षेत्र के नगरिया सरावा गांव के पास छोड़ कर भाग गए। तहसील कर्मियों के सामने दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
बोलेरो सवार दबंगों के चंगुल से छूट कर आए बंटू ने बताया कि जिन लोगों से जमीन का विवाद चल रहा है। उन्हीं दबंगों ने उसे असलहे के बल पर अगवा किया था।
थाना प्रभारी निरीक्षक समीर कुमार सिंह ने बताया कि जमीन के विवाद को लेकर यह घटना हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसडीएम ताखा नंद प्रकाश मौर्य ने भी घटना की जानकारी कराने की बात कही।
तहसील के अंदर से एक युवक को असलहे के बल पर ले जाने की इस घटना को लेकर वकीलों और तहसील कर्मियों में नाराजगी है। उन्होंने वारदात को अंजाम देने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
उनका कहना रहा कि सरेआम मारते पीटते युवक को तहसील के अंदर से खींच कर ले जाया गया। लिहाजा ऐसी दबंगई रोकने को कड़ी कार्रवाई की जरूरत है। घटना का कुछ हिस्सा सीसीटीवी कैमरे में भी दर्ज हुआ है। इससे अपहरण करने वालों की पहचान होने की संभावना है।