फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Brutal murder of two innocent sisters by slitting their throats

Etawah News: मासूम दो बहनों की गला काटकर नृशंस हत्या

Mon, 09 Oct 2023 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 09 Oct 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Brutal murder of two innocent sisters by slitting their throats
जसवंतनगर (इटावा)। बहादुरपुर गांव में रविवार शाम दो मासूम बहनों की घर में घुसकर धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। सूचना पर गांव समेत आसपास के गांवों में दहशत फैल गई। एसपी सिटी, सीओ, थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन



बलरई थाना क्षेत्र के गांव निवासी पशुपालक जयवीर के तीन पुत्रियां और चार पुत्र हैं। बड़ा बेटा अनुज (19) मुंबई में रहकर एक फैक्ट्री में काम करता है। बाकी जयवीर, उनकी पत्नी सुशीला देवी, तीन पुत्र सनोज (14), नंदकिशोर (12), कन्हैया (6) और बेटियां अंजली (18), सुरभि (7), रोशनी (6) गांव में रहते हैं। रविवार दोपहर में सनोज और नंदकिशोर बकरियों को चराने जंगल की ओर चले गए थे। पति-पत्नी खेतों पर घास काटने गए थे।
विज्ञापन

बड़ी बेटी अंजली और तीनों छोटे बच्चे कन्हैया, रोशनी और सुरभि घर पर ही थीं। शाम करीब पौने छह बजे अंजली कन्हैया को घर के बाहर गांव के बच्चों के साथ खेलता और दोनों छोटी बहनों को घर पर ही छोड़कर पास में ही स्थित खेत से चारे के गट्ठर लेने चली गई। इस बीच सनोज और नंदकिशोर भी बकरियां चराकर खेत पर लौट आए। वहां से तीनों साथ में ही घर आए तो दोनों भाई हाथ मुंह धोने चले गए। वहीं अंजली छोटी बहनों को आवाज देकर ढूंढने लगी। आंगन में नहीं दिखने पर कमरे में गई तो दोनों बहनें अलग-अलग कमरों में खून से लथपथ पड़ी थीं। यह देखकर उसकी चीख निकल गई। सूचना पर परिजनों समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। जानकरी एसपी सिटी कपिल देव सिंह, सीओ जसवंतनगर अतुल प्रधान और इंस्पेक्टर अनिल मणी त्रिपाठी कई थानों का फोर्स लेकर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि बच्चियों की हत्या की गई है। घटनास्थल से पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। जघन्य अपराध करने वालों को जल्द गिरफ्तार करके कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed