{"_id":"6a68ebb3c6387637bf088605","slug":"brother-of-former-village-head-drowns-in-bhognipur-canal-no-trace-found-by-late-evening-etawah-news-c-216-1-etw1015-146869-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: भोगनीपुर नहर में डूबा पूर्व प्रधान का भाई, देर शाम तक नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: भोगनीपुर नहर में डूबा पूर्व प्रधान का भाई, देर शाम तक नहीं लगा सुराग
विज्ञापन
बकेवर। महिपालपुरा पुल के पास मंगलवार शाम भोगनीपुर निचली गंग नहर में एक अधेड़ डूब गया। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे। घंटों तक चले तलाश अभियान के बावजूद देर शाम तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका।
रमऊपुर गांव के पूर्व प्रधान विनोद यादव के छोटे भाई महावीर (55) मंगलवार सुबह खेतों में धान की बोआई करने गए थे। शाम करीब साढ़े चार बजे ट्रैक्टर से लौटते समय वह पुल के किनारे बैठे थे। आशंका है कि इसी दौरान पैर फिसलने से वह नहर में जा गिरे। पास बैठे बच्चों ने घटना देख शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की प्रारंभिक तलाश में सफलता नहीं मिली। पुलिस ने भोगनीपुर निचली गंग नहर के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार से संपर्क कर बलरई से नहर के पानी का प्रवाह कम कराया।
तहसीलदार ब्रह्मानंद मिश्रा ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य का जायजा लिया। मड़ैया क्षेत्र से बुलाए गए गोताखोरों ने भी नहर में उतरकर तलाश अभियान चलाया। घंटों की खोजबीन के बाद भी महावीर का पता नहीं चल सका। पुलिस ने बताया कि पानी का बहाव कम होने के बाद बुधवार को भी तलाश अभियान जारी रहेगा। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।