फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Brother-in-law molested when dowry demand was not met

Etawah News: दहेज की मांग पूरी न होने पर जेठ ने की छेड़खानी

Wed, 21 Feb 2024 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 21 Feb 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law molested when dowry demand was not met
इटावा। महिला ने जेठ पर दहेज की मांग पूरी न होने पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। कह है कि शिकायत करने पर पति ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी पति और जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

भरथना थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने बताया कि चार साल पहले उसकी शादी हुई थी। पिता ने दहेज में लगभग दो लाख रुपये नकद, गृहस्थी का सामान, दो अंगूठी और एक जंजीर दी थी। पति व जेठ दहेज से संतुष्ट नहीं थे। आरोप है कि बाइक व एक लाख रुपये की मांग करने लगे। परिजन मांग पूरी नहीं कर सके तो उसे प्रताड़ित किया जाने लगा।
विज्ञापन

महिला ने बताया उसका एक पुत्र व एक पुत्री भी है। आरोप है कि जेठ अश्लील हरकतें करने लगा। 28 जनवरी की रात करीब 10 बजे पति और जेठ ने मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया पति व जेठ के खिलाफ छेड़खानी, जान से मारने की धमकी देने व दहेज एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed