फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Brother and his family killer hanged

भाई और उसके परिवार के हत्यारे टिल्लू को फांसी की सजा

Thu, 21 May 2020 09:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Brother and his family killer hanged
18 बीघा जमीन के लिए सगे भाई, भाभी, तीन भतीजियों और भतीजे की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या करने वाले इकदिल के पिलखर गांव के रामप्रताप उर्फ टिल्लू को न्यायालय ने बृहस्पतिवार को फांसी की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

हत्यारे पर पांच लाख रुपये जुर्माना भी लगाया है। एक आरोपी को न्यायालय ने साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त कर दिया जबकि, दूसरे के खिलाफ सुनवाई चल रही है।
सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता दंड देवेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि 27 मई 2012 को इकदिल थाना क्षेत्र के पिलखर गांव निवासी सुरेश चंद्र यादव, उनकी पत्नी विमला देवी, बेटा अवनीश और तीन बेटियों रश्मि, सुरभि व श्वेता की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

मृतक के भरथना थाना क्षेत्र के निनावा बंधारा गांव निवासी साले होमसिंह पुत्र महाराज सिंह ने सुरेश के भाई रामप्रताप उर्फ टिल्लू और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचना अधिकारी ने 18 मार्च 2013 को टिल्लू के अलावा पिलखर निवासी वरुणराज उर्फ विक्कू पुत्र राजवीर सिंह के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल किए थे। मुकदमे की सुनवाई के दौरान तत्कालीन सदर तहसीलदार व 11 अन्य गवाह कोर्ट में पेश हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या आठ डॉ. विजय कुमार ने 21 मार्च 2020 को साक्ष्यों व गवाहों के बयान के आधार पर रामप्रताप उर्फ टिल्लू को दोषी करार दिया था। न्यायालय ने साक्ष्यों के अभाव में वरुणराज को दोषमुक्त कर दिया। बृहस्पतिवार को न्यायाधीश डॉ. विजय कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सजा के प्रश्न पर सुनवाई की। रामप्रताप उर्फ टिल्लू को धारा 302 के तहत मृत्
युदंड की सजा सुनाई गई। न्यायाधीश ने हत्यारे पर पांच लाख रुपये के जुर्माना भी लाया है। जुर्माना अदा न करने पर दो वर्ष के अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतने के आदेश दिए हैं।

सहायक शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने आरोपी दिलीप के खिलाफ बाद में आरोपपत्र प्रस्तुत किया था। दिलीप के खिलाफ इसी न्यायालय में अलग से सुनवाई चल रही है।
--------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed