{"_id":"61b2437dc5e59068eb1241a5","slug":"bought-2200-quintals-of-paddy-in-papers-etawah-news-knp668666012","type":"story","status":"publish","title_hn":"कागजों में खरीद लिया 2200 क्विंटल धान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कागजों में खरीद लिया 2200 क्विंटल धान
विज्ञापन
इटावा/निवाड़ीकला/जसवंतनगर। धान खरीद केंद्रों पर किस तरह से मनमानी की जा रही है, इसका उदाहरण बृहस्पतिवार को निवाड़ीकला धान खरीद केंद्र पर देखने को मिला।
खरीद केंद्रों पर तैनात कर्मचारी किसानों का धान न लेकर बिचौलियों को फायदा पहुंचाने में लगे हैं। किसानों की शिकायत पर एसडीएम भरथना और जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने पड़ताल की तो मामला खुलकर सामने आ गया।
निवाड़ीकला खरीद केंद्र प्रभारी ने बिना कांटा- बांट लगाए ही कागजों में 2200 क्विंटल धान की खरीद कर ली। अनियमितता पर केंद्र प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
निवाड़ीकला स्थित सहकारी संघ धान क्रय केंद्र की शिकायत किसान लगातार कर रहे थे, लेकिन अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे थे। बृहस्पतिवार को मामले की जानकारी लेने भरथना विधायक सावित्री कठेरिया वहां पहुंचीं।
इसके बाद भरथना के एसडीएम विजय शंकर तिवारी व जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी संतोष कुमार पटेल जांच करने निवाड़ीकला खरीद केंद्र पहुंचे। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी संतोष कुमार पटेल ने बताया कि जांच करने पर शिकायत सही मिलने पर केंद्र प्रभारी रामवीर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
उस पर कठोर कार्रवाई की जा रही है। किसानों को धान क्रय केंद्रों पर कीमतों का लाभ नहीं मिल पा रहा है। किसानों का आरोप है कि कई बार चक्कर काटने के बाद धान मानक के अनुकूल न होने की बात कहकर किसानों को लौटा दिया जाता है। मजबूरी में किसान धान कम कीमतों पर बेच रहे हैं।
निवाड़ीकला सहकारी संघ धान क्रय केंद्र पर अभी तक धान की खरीद नहीं हो सकी है, जबकि खरीद शुरू हुए 39 दिन बीत चुके हैं। किसानों का आरोप है केंद्र पर सिर्फ खानापूरी की जा रही है। हकीकत में बिचौलियों से धान की खरीद कर लक्ष्य को पूरा लिया जा रहा है।
विधायक के केंद्र प्रभारी राम वीर सिंह से तौल से संबंधी जानकारी प्राप्त करने के बाद अनियमितता उजागर हुई। विधायक ने महेवा बीडीओ राजेश कुमार को बुलाकर किसानों की समस्या का तत्काल समाधन करवाने की बात कही।
किसान बोले, विधिवत तौल शुरू कराई जाए
किसान राघवेंद्र सिंह, शोभित, विजय, गया प्रसाद, अजब सिंह, पंकज त्रिपाठी, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप तिवारी, अखिलेश तिवारी, अरविंद ऋषिस्वर, राम कृष्ण शुक्ला, अनिरुद्ध तिवारी समेत अन्य किसानों ने केंद्र प्रभारी की जांच करवाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
किसानों का कहना है कि केंद्र पर विधिवत धान की तौल शुरू करवाई जाए, जिसका लाभ उन्हें मिल सके।
विधायक बोलीं, जमकर लापरवाही हुई
भरथना विधायक सावित्री कठेरिया ने बताया कि क्रय केंद्र किसानों के लिए बनाया गया है, बिचौलियों के लिए नहीं। केंद्र पर जमकर लापरवाही हुई है। केंद्र पर बिना तौल किए ही कागजों में 2200 क्विंटल धान खरीद की जा चुकी है।
कहा कि एडीएम व सीडीओ को पूरी जानकारी दे दी गई है। विधायक ने धान खरीद में घपलेबाजी की जानकारी बीडीओ महेवा से लेने पर वह भी गोलमोल जवाब देते दिखाई दिए।
उन्होंने भी न जांच करने और न ही कोई कार्रवाई करने के बारे में बताया। इससे साफ जाहिर होता है कर्मचारी और अधिकारी किस प्रकार से किसानों को परेशान कर रहे हैं।
खरीद कागजों में की गई
किसान अनिरुद्ध तिवारी ने बताया कि निवाड़ी कला केंद्र पर अभी तक एक दाना धान नहीं खरीदा गया है, जो खरीद बताई जा रही है, वह सिर्फ कागजों में हुई है। इसकी जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्यवाई हो।
राधाकृष्ण का कहना है कि खरीद कब हुई और कब 2200 क्विंटल खरीद लिया गया, पता ही नहीं चला। जब भी किसान जाते हैं तो नमी होने की बात कहकर टरका दिया जाता है। कागजों में इतनी खरीद हो जाएगी ऐसा अंदाजा भी नहीं था।
समय से धान बिकने पर होगा लाभ
गयाप्रसाद ने बताया कि गेहूं की बुआई के लिए पैसे की जरूरत होती है, ऐसे में अगर समय से क्रय केंद्रों पर धान खरीद लिया जाए तो किसानों को काफी लाभ हो।
किसान अनमोल व पंकज कुमार ने बताया कि कई कई बार केंद्र पर धान का नमूना लेकर गए, लेकिन हर बार केंद्र प्रभारी ने कमी बताकर वापस कर दिया। परेशान होकर भरथना और इटावा मंडी में अपनी उपज को बेचना पड़ा।
इस वजह से उन्हें प्रति क्विंटल 500 से 560 रुपये प्रति क्विंटल घाटा हो रहा है। किसान राघवेंद्र, अरुण कुमार, संतोष कुमार, मलखान सिंह ने डीएम से निवाड़ी कला केंद्र पर किसानों के धान की खरीद पारदर्शी तरीके से कराए जाने की मांग की है।
नई मंडी में धान की आवक हुई कम
जसवंतनगर नवीन मंडी में धान की आवक कम होने का असर क्रय केंद्रों पर दिखाई पड़ रहा है। कुछ दिन पूर्व मंडी परिसर में जिन स्थानों पर धान के बड़े-बड़े ढेर दिखाई दे रहे थे, अब वह खाली पड़े हैं।
मार्केटिंग इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार के अनुसार, उनके केंद्र पर अब तक 220 किसानों से 11580 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। मार्केटिंग इंस्पेक्टर उमाशंकर के अनुसार, उनके केंद्र पर 105 किसानों से 8048 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है।