फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Body of teenager missing for two days found hanging from a tree.

Etawah News: दो दिन से लापता किशोर का शव पेड़ पर लटका मिला

Sun, 10 May 2026 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Body of teenager missing for two days found hanging from a tree.
फोटो : 15 आदर्श भदौरिया की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
विज्ञापन

फोटो : 16 घटना के बाद रोते-बिखलती परिवार की महिलाएं। संवाद
फोटो : 17 घटनास्थल पर जांच करती पुलिस व फॉरेंसिक टीम। संवाद
दो दिन से लापता किशोर का शव पेड़ पर लटका मिला

-थाना भरेह क्षेत्र के गांव कांयछी में में घटना, परिजन ने हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
चकरनगर। थाना भरेह क्षेत्र के गांव कांयछी में दो दिन से लापता किशोर का शव रविवार दोपहर पेड़ पर गमछे के सहारे फंदे से लटका मिला। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन ने किशोर की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

गांव कांयछी निवासी केवल सिंह भदौरिया उर्फ धन्नू ने बताया कि उनका पुत्र आदर्श भदौरिया (15) शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे पशुओं को जंगल में छोड़ने गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। काफी देर तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने आसपास व रिश्तेदारियों में तलाश शुरू की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बाद में पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

पुलिस और परिजन लगातार दो दिनों तक किशोर की तलाश में जुटे रहे। रविवार दोपहर 12 बजे यमुना नदी के बीच खेतों के एक टीले पर पेड़ पर आदर्श का शव ग्रामीणों ने लटके देखा। शव देखते ही परिजन की सूचना दी। इससे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पहुंचे सीओ चकरनगर अवनीश कुमार सिंह घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ ने बताया कि किशोर ने प्रथम दृष्टया फंदा लगाकर जान दी है। इसके बाद भी सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि पोस्टमार्टम पैनल से कराया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीण से विवाद की बात आई सामने
ग्रामीणों में चर्चा है कि गांव के एक व्यक्ति के जानवर आदर्श चराता था। किसी बात को लेकर उस व्यक्ति का आदर्श के पिता से विवाद हुआ था। इसके बाद से ही किशोर लापता हो गया था। ग्रामीणों का कहना है कि मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए। वहीं, पुलिस का कहना है कि किशोर को शुक्रवार रात करीब नौ बजे गांव के पास बने परिषदीय विद्यालय के आसपास देखा गया था। इसके बाद वह लापता हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed