फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Body of school employee found in drain near medical college

Etawah News: मेडिकल कॉलेज के पास नाले में मिला स्कूल कर्मचारी का शव

Sat, 25 Jul 2026 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Body of school employee found in drain near medical college
इटावा। सैफई मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर-1 के पास किसान बाजार से गुजरने वाले पक्के नाले में शनिवार दोपहर एक निजी स्कूल के कर्मचारी का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

कन्नौज के थाना तिर्वा क्षेत्र के रहमतपुर निवासी आलोक यादव उर्फ रवि (35) वह वर्तमान में फ्रेंड्स कॉलोनी में पीएसी गेट नंबर तीन के सामने गली में रह रहा था। सैफई के एक निजी स्कूल में बाबू के पद पर कार्यरत था, उसी के परिसर में रुक जाता था। शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे राहगीरों ने किसान बाजार के पास पक्के नाले में एक शव उतराता देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह राठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य इकट्ठा किए। पुलिस को मृतक की बाइक भी नाले के पास पुलिया के किनारे खड़ी मिली। पुलिस की शुरुआती जांच में मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। ससुराल सैफई के नगला हरनाथ गांव में होने के कारण वहां से भी बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। पत्नी संजू सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि आलोक शुक्रवार शाम घर से निकला था और रात में उसे सैफई क्षेत्र में देखा गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला नाले में गिरकर डूबने से मौत का प्रतीत हो रहा है। मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed