फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Body of golgappa vendor, missing for seven days, found hanging from a tree.

Etawah News: सात दिन से लापता गोलगप्पा विक्रेता का शव पेड़ से लटका मिला

Thu, 15 Oct 2026 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 15 Oct 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Body of golgappa vendor, missing for seven days, found hanging from a tree.
उदी। चंबल नदी किनारे बुधवार को बबूल के पेड़ से गोलगप्पा विक्रेता शव लटका मिला। शव कई दिन पुराना होने की आशंका है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम से साक्ष्य संकलित कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तलाशी के दौरान जेब से मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के भिंड निवासी मुन्नैश (45) के रूप में हुई। युवक करीब सात दिन से लापता था।
विज्ञापन

चौकीदार छविराम निवासी उदी ने पुलिस को शव मिलने की सूचना दी थी। युवक भिंड के बीटीआई रोड स्थित सावित्री नगर में रहता था। उसका पैतृक गांव बिलाव, थाना उमरी, जिला भिंड है। वह भिंड में गोलगप्पे की ठेली लगाता था। परिवार के सदस्य राजवीर ने बताया कि मुन्नैश करीब 10 दिन पहले दिल्ली से आया था। करीब सात दिन पहले वह खेत की बोआई के लिए गांव बिलाव जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन गांव नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

परिजन को लगा कि वह किसी रिश्तेदारी में चला गया होगा। इस कारण उसकी गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई गई थी। मृतक के परिवार में पत्नी, दो बेटे धर्मेंद्र व संकेत और दो बेटियां हैं। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। बढ़पुरा थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed