{"_id":"60942c1a8ebc3ef5e4393cde","slug":"block-family-occupies-the-same-family-for-three-generations-etawha-news-knp627094840","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख पद पर तीन पीढ़ी से एक ही परिवर का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुख पद पर तीन पीढ़ी से एक ही परिवर का कब्जा
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। ब्लाक प्रमुख पद इस बार भी प्रो. बृजेश यादव के घर में ही रहने के पूरे आसार लग रहे हैं। महिला के लिए आरक्षित सीट पर उनकी बहू डा अंजली यादव मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं। बृजेश के परिवार से कई लोग निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए हैं।
जसवंतनगर ब्लॉक प्रमुख पद पर 1982 से प्रो. बृजेश यादव के परिवार का ही कब्जा रहा है। वर्ष 2010 में अनुसूचित जाति के लिए पर परिवार का सदस्य प्रमुख नहीं बन पाया था। 1982 में बृजेश के पिता रामपाल सिंह ब्लॉक प्रमुख चुने गए थे।
उनके बाद बृजेश प्रमुख बनते रहे। वर्ष 2010 में पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होने पर उनके ही करीबी ने पद पर कब्जा किया। वर्ष 2015 में बृजेश के पुत्र अनुज यादव मोंटी ब्लॉक प्रमुख बने थे।
विज्ञापन
80 सदस्यीय क्षेत्र पंचायत में इस बार 11 सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। ये सभी बृजेश के करीबी और परिजन हैं।
वार्ड 11 से सरनाम सिंह, वार्ड 29 से कमलेश कुमार, वार्ड 37 से सर्वेश कुमार, वार्ड 45 से सुनीता देवी, वार्ड 49 से आरती, वार्ड 61 से सावित्री देवी तथा वार्ड 64 से बृजेश के भाई राज पाल सिंह यादव, वार्ड 65 से निवर्तमान ब्लाक प्रमुख अनुज यादव, वार्ड 66 से डॉ. अंजली यादव, वार्ड 68 से डा ब्रजेश यादव और वार्ड 80 से बृजेश की पत्नी संतोष कुमारी निविरोध चुनी गई हैं। चुनाव परिणाम आने के बाद अनुज यादव पत्नी अंजली को ब्लॉक प्रमुख बनाने के लिए सक्रिय हो गए हैं।
सपा और भाजपा में मुकाबले की हो रही तैयारी
महेवा। पंचायत चुनावों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब ब्लॉक प्रमुख चुनाव की सरगर्मी शुरू हो गयी है । सपा ,भाजपा व अन्य पार्टियों के उम्मीदवार अपना -अपना प्रमुख बनाने के लिए जीते हुए क्षेत्र पंचायत सदस्यों के चक्कर लगाने शुरू कर दिए हैं ।
महेवा ब्लॉक में 106 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। निर्वाचन के बाद गंगुर्री की सदस्य रूबी चौहान की बीमारी से मौत हो गई थी। 105 सदस्यों नए ब्लॉक प्रमुख का चुनाव करेंगे। इसके लिए बिसात बिछाई जाने लगी है। अभी तक की तस्वीर में भाजपा की ओर से पूर्व विधायक केके राज की पत्नी अनीता राज और सपा नेता जितेंद्र दोहरी पवित्रा में मुकाबला माना जा रहा है। अनीता शेरपुर -रसूलपुर से निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनीं गई हैं। पवित्रा ने पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया की पुत्री शैलशिखा को पराजित किया है।