फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Block family occupies the same family for three generations

ब्लॉक प्रमुख पद पर तीन पीढ़ी से एक ही परिवर का कब्जा

Thu, 06 May 2021 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Block family occupies the same family for three generations
जसवंतनगर (इटावा)। ब्लाक प्रमुख पद इस बार भी प्रो. बृजेश यादव के घर में ही रहने के पूरे आसार लग रहे हैं। महिला के लिए आरक्षित सीट पर उनकी बहू डा अंजली यादव मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं। बृजेश के परिवार से कई लोग निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन

जसवंतनगर ब्लॉक प्रमुख पद पर 1982 से प्रो. बृजेश यादव के परिवार का ही कब्जा रहा है। वर्ष 2010 में अनुसूचित जाति के लिए पर परिवार का सदस्य प्रमुख नहीं बन पाया था। 1982 में बृजेश के पिता रामपाल सिंह ब्लॉक प्रमुख चुने गए थे।
विज्ञापन

उनके बाद बृजेश प्रमुख बनते रहे। वर्ष 2010 में पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होने पर उनके ही करीबी ने पद पर कब्जा किया। वर्ष 2015 में बृजेश के पुत्र अनुज यादव मोंटी ब्लॉक प्रमुख बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

80 सदस्यीय क्षेत्र पंचायत में इस बार 11 सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। ये सभी बृजेश के करीबी और परिजन हैं।
वार्ड 11 से सरनाम सिंह, वार्ड 29 से कमलेश कुमार, वार्ड 37 से सर्वेश कुमार, वार्ड 45 से सुनीता देवी, वार्ड 49 से आरती, वार्ड 61 से सावित्री देवी तथा वार्ड 64 से बृजेश के भाई राज पाल सिंह यादव, वार्ड 65 से निवर्तमान ब्लाक प्रमुख अनुज यादव, वार्ड 66 से डॉ. अंजली यादव, वार्ड 68 से डा ब्रजेश यादव और वार्ड 80 से बृजेश की पत्नी संतोष कुमारी निविरोध चुनी गई हैं। चुनाव परिणाम आने के बाद अनुज यादव पत्नी अंजली को ब्लॉक प्रमुख बनाने के लिए सक्रिय हो गए हैं।
सपा और भाजपा में मुकाबले की हो रही तैयारी
महेवा। पंचायत चुनावों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब ब्लॉक प्रमुख चुनाव की सरगर्मी शुरू हो गयी है । सपा ,भाजपा व अन्य पार्टियों के उम्मीदवार अपना -अपना प्रमुख बनाने के लिए जीते हुए क्षेत्र पंचायत सदस्यों के चक्कर लगाने शुरू कर दिए हैं ।

महेवा ब्लॉक में 106 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। निर्वाचन के बाद गंगुर्री की सदस्य रूबी चौहान की बीमारी से मौत हो गई थी। 105 सदस्यों नए ब्लॉक प्रमुख का चुनाव करेंगे। इसके लिए बिसात बिछाई जाने लगी है। अभी तक की तस्वीर में भाजपा की ओर से पूर्व विधायक केके राज की पत्नी अनीता राज और सपा नेता जितेंद्र दोहरी पवित्रा में मुकाबला माना जा रहा है। अनीता शेरपुर -रसूलपुर से निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनीं गई हैं। पवित्रा ने पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया की पुत्री शैलशिखा को पराजित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed