फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   BJP's village chalo campaign from 4th February

Etawah News: भाजपा का गांव चलो अभियान चार फरवरी से

Wed, 31 Jan 2024 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
BJP's village chalo campaign from 4th February
इटावा। भाजपा का गांव चलो अभियान चार से 11 फरवरी तक चलेगा। इसमें जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता 24 घंटे तक गांव में प्रवास करेंगे। बूथ स्तर की बैठक से लेकर गांव के प्रभावशाली और सामाजिक लोगों से संवाद करेंगे। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन

यह बात भाजपा की संगठनात्मक जनपद प्रभारी कमलावती सिंह ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर हुई कार्यशाला में कही। जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को बताया गया कि गांव चलो अभियान में जनता से कैसे रूबरू होना है। जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव फतह करने के लिए गांव चलो अभियान के तहत जनसंपर्क की योजना बनाई है। एक-एक कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की गई है, जिन्हें एक-एक गांव में प्रवास करने के लिए भेजा जाएगा। कार्यशाला का उद्घाटन पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार चौधरी, डॉ. रमाकांत शर्मा, गोपाल मोहन शर्मा, बढ़पुरा ब्लॉक प्रमुख गणेश राजपूत, बसरेहर ब्लॉक प्रमुख दिलीप यादव, रमेश राजपूत, महामंत्री अन्नू गुप्ता, प्रशांत राव चौबे, उपाध्यक्ष देव प्रताप भदौरिया, शिव किशोर धनगर, विवेक भदौरिया आदि उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed