फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   BJPers praise the government on completion of four years

भाजपाइयों ने चार साल पूरे होने पर सरकार का किया गुणगान

Fri, 19 Mar 2021 10:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
BJPers praise the government on completion of four years
नुमाइश पंडाल में भाजपा सरकार की उपलब्धियों के संबंध में आयोजित समारोह का शुभारंभ करते डॉ. विशेष ग - फोटो : ETAWHA
इटावा। नुमाइश पंडाल में शुक्रवार को प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर भाजपाइयों ने सरकार की उपलब्धियों का गुणगान किया। विकास के विभिन्न क्षेत्रों में किए गए प्रयासों से जन सामान्य को रूबरू कराने के लिए विकास प्रदर्शनी ,फोटो गैलरी भी लगी। बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ. विशेष गुप्ता ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने सूचना विभाग से प्रकाशित पुस्तिका का विमोचन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इन चार सालों तक यही कोशिश की है कि गरीबों, असहायों, निर्धनों के कल्याणार्थ संचालित योजनाएं समाज के प्रत्येक लाभार्थी तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश को अच्छा बनाने, युवाओं, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार ने अभूतपूर्व काम किए हैं। गुंडाराज समाप्त है अपराधी जेल में हैं।
विज्ञापन

सांसद डॉ. राम शंकर कठेरिया ने कहा कि प्रदेश गुंडाराज मुक्त बना है गरीब, किसान मजदूरों, निराश्रित व्यक्तियों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की गई हैं जिनका सीधा लाभ उन्हें मिल रहा है। इस अवसर पर विधायक सदर सरिता भदौरिया, विधायक भरथना सावित्री कठेरिया, बाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. रमाकांत शर्मा, पार्टी के जिला अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह धाकरे ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। अर्चना मेमोरियल कालेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना,तिवारी ज्वाला प्रसाद आर्य कन्या इंटर कालेज की छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाभार्थियों को दिए गए चेक, ट्राइसाइकिल
इस मौके पर लाभार्थियों को चेक, आवास और ट्राइसाइकिलें, विधवा, वृद्धावस्था पेंशन, कौशल विकास एवं व्यवसायिक शिक्षा के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, आयुष्मान येाजना के लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड, ग्रामीण आजीविका मिशन में अच्छा कार्य करने के लिए महिलाओं को प्रशस्ति पत्र , मुख्यमंत्री ओडीओपी, युवा स्वरोजगार, पीएम जीपी योजना में चेक, विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को टूल किट, प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के लाभार्थियों को चेक/ प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थियों को चाबी, दिब्यांगजनों को ट्राइसाइकिलें प्रदान की गई।
ये लोग मौजूद रहे
कार्यक्रम में डीएम श्रुति सिंह, सीडीओ प्रेरणा सिंह, एडीएम जय प्रकाश, सिटी मजिट्रेट उमेश मिश्र, एसडीएम सदर सिद्धार्थ, एसपी क्राइम ज्ञानेंद्र सिंह, सीएमओ डॉ. एनएस तोमर,जिला विकास अधिकारी दीन दयाल वर्मा, डीआईओएस राजू राणा, मुकेश कुमार, समाज कल्याण अधिकारी प्रशांत कुमार, डॉ. कुश चतुर्वेदी के अलावा भाजपा नेता शिव महेश दुबे, हरिनारायण बाजपेयी समेत तमाम पुलिस व प्रशानिक विभागों के अफसर मौजूद रहे।

प्रदेश में बढ़ा निवेश, लग रहे उद्योग
बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ. विशेष गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार ने पिछली सभी सरकारों से बेहतर कार्य किया है। इसके कारण प्रदेश में निवेश भी बढ़ा है। नए उद्योग लगाए गए हैं। शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी काफी काम किया गया है। उन्होने कहा कि विकास को लेकर कोई भेदभाव भी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed