फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   BJP women workers staged a sit-in protest near the MP's residence.

Etawah News: सांसद आवास के पास भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

Mon, 11 May 2026 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
BJP women workers staged a sit-in protest near the MP's residence.
फोटो 01::::सांसद के आवास के पास धरना देतीं विधायक सरिता भदौरिया व अन्य। स्रोत:स्वयं
इटावा। महिला आरक्षण बिल के विरोध में मतदान करने का आरोप लगाकर सोमवार को भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद जितेंद्र दोहरे के घर के पास टेंट लगाकर धरना दिया। सपा मुर्दाबाद और सांसद शर्म करो के नारे लगाए। हालांकि, सांसद ने पत्र जारी करके बताया कि महिला आरक्षण बिल 2023 में ही पास हो चुका है। उस समय सपा ने इसका समर्थन भी किया था। सासंद ने आरोप लगाया कि भाजपा अब इस मुद्दे को उठाकर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन




फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में स्थित सांसद के आवास के पास बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता सुबह करीब 11 बजे पहुंच गई थीं। इस बीच ई-रिक्शे से धरना स्थल पर पहुंची सदर विधायक सरिता भदौरिया को देखकर महिला कार्यकर्ताओं में उत्साह भर गया। जिलाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, विधायक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सपा को महिला विरोधी बताते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन

सपा सांसद पर भी नारेबाजी करके तंज कसे। सपा के साथ ही कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुर्दाबाद के भी नारे लगाए। विधायक ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं को अधिकार देकर उनके लिए 33 प्रतिशत सीटें सदन में आरक्षित करना चाहती थी। इसी भावना से महिला आरक्षण बिल लाया गया था लेकिन विपक्ष ने षड्यंत्र करके बिल खारिज करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में सांसद जितेंद्र दोहरे ने पत्र जारी करके बताया कि धरना उनके आवास के सामने नहीं बल्कि करीब सौ मीटर दूरी पर दिया गया है। उन्होंने कहा कि वह और उनकी पार्टी महिलाओं का पूरा सम्मान करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed