फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   BJP will win more than 300 seats

भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतेगी

Fri, 12 Nov 2021 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
BJP will win more than 300 seats
इटावा। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मंत्र संग अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने वाली इकलौती पार्टी हैं।
विज्ञापन

कोरोना काल में सभी विपक्षी दलों के नेता डर से घरों में दुबके रहे। वहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी जान के परवाह न करते हुए जरूरतमंदों तक राशन व राहत सामग्री पहुंचाने का काम किया।
विज्ञापन

आगामी 2022 के विस चुनाव में भाजपा तीन सौ सीटें जीतकर सरकार बनाने वाली है। वर्तमान समय में कोई भी विपक्षी पार्टी टक्कर देने की स्थिति में नहीं है। शुक्रवार को सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक को परिचयात्मक बैठक का नाम दिया, लेकिन एमएलसी का जिले का यह पहला दौरा विस चुनाव की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता बेहद संयमित व संस्कारवान होता है। काम न होने की स्थिति में भी वह अपना संतुलन नहीं खोता है।
कहा कि दूसरी पार्टियों के कार्यकर्ता अक्सर गालीगलौज पर उतर आते हैं। कहा कि जनता समझ चुकी है कि सभी पार्टियां केवल सत्ता प्राप्ति के लिए राजनीति करती हैं। भाजपा जनता की सेवा करने के लिए राजनीति करती है।

बैठक में भाजपा जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी, डॉ. रमाकांत शर्मा, अजय धाकरे, प्रशांत राव चौबे, राहुल राजपूत, जितेंद्र गौड़, डॉ. ज्योति वर्मा, ममता कुशवाहा, चक्रेश जैन, सतेंद्र राजपूत बबलू, अरविंद दीक्षित, रोहित शाक्य, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संजू चौधरी, ओबीसी जिलाध्यक्ष मुनेश बघेल, सुशांत दीक्षित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed