फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   BJP is in a hurry to cut the ribbon on others' work: Akhilesh

भाजपा को दूसरे के काम का फीता काटने की जल्दी : अखिलेश

Thu, 07 Mar 2024 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
BJP is in a hurry to cut the ribbon on others' work: Akhilesh
इटावा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 500 बेड के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के लोकार्पण से पहले अखिलेश यादव ने बुधवार सुबह एक्स पर पोस्ट करके सरकार पर तंज कसा। उन्होंने एक्स पर अस्पताल की खाली पड़ी इमारत का फोटा लगाकर लिखा कि ये है सपा के काल में शुरू हुआ, सैफई का ‘500 बेड सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल’, जो भाजपा के पिछले सात सालों के नकारात्मक राज में पूरी तरह फिनिश होने, मशीनें लगने, विभागों के बनने, डॉक्टरों के एप्वाइंट होने के इंतजार में आज भी है। सुना है इस आधे-अधूरे हॉस्पिटल का उद्घाटन करने लोग लखनऊ से आ रहे हैं। आशा है शासन-प्रशासन मिलकर कम-से-कम इतना इंतजाम तो करेगा ही कि ये परिसर मनुष्य के इलाज करने लायक स्थान दिखाई दे। क्योंकि अभी तो ये ‘श्वान स्वतंत्र विचरण स्थली’ अधिक लग रहा है। भाजपा को दूसरों के शुरू किए गए काम का फीता काटने की जल्दी है, जनता को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की नहीं।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री जी आप रोज आएं... कम से कम व्यवस्थाएं तो दुरुस्त मिलेंगी
सैफई। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सोमवार से ही जिला प्रशासन और आयुर्विज्ञान विवि का प्रबंधन व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में लगा रहा। यही वजह रही कि बुधवार को ट्रामा सेंटर में सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक स्टाफ रहा। डॉक्टर भी मरीजों की एक आवाज पर दौड़ते नजर आए। अन्य विभागों के वार्डों की व्यवस्थाएं भी चुस्त-दुरुस्त रखी गईं। इमरजेंसी ट्रामा सेंटर भर्ती मरीज रामावतार और श्याम सिंह ने बताया कि उन्हें बुधवार को व्यवस्थाएं रोज से बेहतर लगीं। पता चला कि मुख्यमंत्री जी आए थे, इसीलिए व्यवस्थाएं चकाचक हैं। मरीजों ने कहा कि काश मुख्यमंत्री रोज आएं तो इससे बेहतर व्यवस्थाएं तब भी मिलती रहेंगी। हालांकि वाहनों के प्रवेश को लेकर भी कुछ समस्याएं उठानी पड़ीं। सुबह आठ बजे से एक बजे तक मरीज व उनके तीमारदारों को बड़ी समस्या से जूझना पड़ा। राहगीरों को अस्पताल से पहले ही इधर-उधर डाइवर्ट करा दिया गया। बुधवार को ओपीडी में मरीजों की संख्या भी कम रही। सिर्फ 800 मरीज ही दिखाने के लिए आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed