फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   bjp government in troubled by every section in etawah

इटावाः भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान, कांगेस

Mon, 31 Aug 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
bjp government in troubled by every section in etawah
इटावा। संगठन सृजन अभियान के तहत ब्लॉक सैफई के ग्राम रामपुरा में कांग्रेस पार्टी की बैठक हुई। इसमें पदाधिकायों ने भाजपा पर निशाना साधा। कहा, भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान है। बैठक में बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने की रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा कि सैफई ब्लॉक में सभी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं को मिलकर गांव गांव जाकर ग्राम स्तर पर लोगों को कांग्रेस पार्टी की नीतियों को बता कर उन्हें अपने साथ जोड़ने का काम करना है। न्याय पंचायत स्तर पर न्याय पंचायत अध्यक्ष तथा बूथ अध्यक्ष का गठन गांव-गांव जाकर हम सभी को मिलकर करना है।
विज्ञापन

प्रदेश में बढ़ते अपराधों से जनमानस के मन में खौफ है। राजनीतिक संरक्षण की वजह से अपराधियों पर कार्रवाई नहीं हो रही है। प्रदेश में अपहरण के धंधे फिर से शुरू हो गए हैं। किसानों को सरकार खाद उपलब्ध नहीं करा पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अनिल यादव ने कहा के हम सभी पदाधिकारी गांव गांव जाकर लोगों को कांग्रेस सरकार में चलाई गई योजनाओं के बारे में बताना है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसान तथा मजदूरों को लूटने का काम कर रही है। आज किसान को यूरिया खाद की आवश्यकता है। किसान को यूरिया खाद नहीं मिल पा रही है।
बैठक में उपस्थित उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक सेल के महासचिव मोहम्मद राशिद खान, राम नरेश यादव, आरबी सिंह पाल, जिला महासचिव आलोक यादव, शेखर यादव, विश्राम सिंह यादव, सरवर अली, जय राम नायक, हरिश्चंद्र यादव, विनय यादव, विकास शाक्य, अमित यादव, जयवीर सिंह यादव, कुलदीप सविता, शिव सिंह, मदन प्रजापति, रघुवीर यादव, विपिन नायक, अंशुल यादव, पंकज, विनय, भीमसेन, अर्जुन सिंह, धर्मेंद्र, दीपक, नितिन शाक्य, ऋषभ यादव, संदीप और शेरा, हरि सिंह बल्ले, बड़े यादव, जयवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।

कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की
कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में जय राम नायक, हरिश्चंद्र यादव, विनय यादव, विकास शाक्य, अमित यादव, जयवीर यादव, कुलदीप, शिव सिंह, मदन प्रजापति, नितिन शाक्य, रिशव यादव, संदीप उर्फ शेरा, हरि सिंह, अभय राम, शिव वीर सिंह यादव शामिल रहे। संचालन महासचिव अरुण यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed