{"_id":"635c1a4ff612375f26789e20","slug":"bjp-candidate-won-chakarnagar-block-pamukh-election-etawah-news-knp725402414","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की झोली में गई चकरनगर ब्लाक प्रमुख सीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की झोली में गई चकरनगर ब्लाक प्रमुख सीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकरनगर (इटावा)। ब्लॉक प्रमुख उपचुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज करके सपा का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पार्टी समर्थित राधा देवी को 23 मत मिले जबकि सपा समर्थित प्रमिला यादव को 17 वोट मिले हैं। जांच के दौरान कुल 44 मतों में से चार खारिज कर दिए गए।
दो दशकों से चकरनगर ब्लॉक प्रमुखी पर सपा का कब्जा रहा है। पति और देवर पर गैंगस्टर की कार्रवाई होने के बाद अविश्वास से घबराकर सुनीता देवी ने अपने पद से आठ अगस्त को इस्तीफा दे दिया था। शुक्रवार को उपचुनाव कराया गया। सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ।
साढ़े 11 बजे राधा देवी ने मतदान किया। सवा 12 बजे प्रतिद्वंद्वी प्रमिला देवी ने वोट डाला। डीएम अवनीश राय और एसएसपी जय प्रकाश सिंह मतदान स्थल पर डटे रहे।
विज्ञापन
निर्वाचन अधिकारी अपर जिला अधिकारी जयप्रकाश ने प्रत्याशियों के सामने खुले रूप से मतगणना के बाद भाजपा समर्थित राधा देवी को विजयी घोषित कर प्रमाण पत्र जारी किया। चार क्षेत्र पंचायत सदस्यों के मत अवैध होने के कारण खारिज कर दिए गए। जीत के बाद सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने राधा देवी को बधाई दी।
प्रशासन ने हरवाया चुनाव : उमेश यादव
सपा समर्थित प्रत्याशी प्रमिला देवी के बेटे उमेश यादव ने प्रशासन पर चुनाव हरवाने का आरोप लगाया है। कहा कि प्रशासन ने नामांकन के दिन ही फर्जी फायरिंग में उन्हें फंसा दिया। कोई मुकदमा न होने के बावजूद गुंडा एक्ट की कार्रवाई कर दी गई। वोटरों को धमकाया गया। पक्ष में डाले गए मतों को खारिज कर दिया गया। ये चुनाव बेईमानी से जीता गया है। वह न्यायालय जाएंगे।
भाजपा के काफिले में लगे सपा नेता के नारे
राधा देवी का काफिला जब उनके आवास पहुंचा तो जोश में कार्यकर्ताओं ने कद्दावर सपा नेता पूर्व प्रधान चकरनगर राजेश यादव जिंदाबाद के नारे लगा दिए। लोगों में इसकी खासी चर्चा रही।
सपाइयों का काफिला रोका
मतदान के दौरान चकरनगर जा रहे सपा के प्रतिनिधिमंडल का काफिला 10 किलोमीटर पहले डिभौली यमुना पुल पर ही रोक लिया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव, सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, पूर्व विधायक प्रदीप यादव समेत करीब 40 गाड़ियों का काफिला शामिल था। जानकारी पर एडीएम जय प्रकाश और एसपी देहात सत्यपाल सिंह ने इसे रुकवा दिया।