{"_id":"64ecee2cbdf7c2076f02f8e4","slug":"bikes-collided-four-injured-including-girl-child-etawha-news-c-216-1-etw1001-2263-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: बाइकें भिड़ीं, बच्ची समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: बाइकें भिड़ीं, बच्ची समेत चार घायल
Tue, 29 Aug 2023 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। लखना चकरनगर मार्ग पर रेंज कोठी के पास दो बाइकों की भिड़ंत में एक साल की मासूम बच्ची सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। क्षेत्रीय लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। एक बाइक पर महिला अपनी बच्ची व पति के साथ मायके जा रही थी। दूसरी बाइक पर सवार पुत्री की ससुराल सावनी देने जा रहा था।
औरैया जनपद के अछल्दा थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी ब्रजकिशोर पुत्र मथुरा प्रसाद पाल ने बताया कि सोमवार को बेटी के घर सावनी का सामान लेकर बरौली गांव जा रहे थे। बरौली गांव की सड़क के लिए मुड़ रहे थे कि तभी पीछे से एक बाइक पर सवार दंपति आकर टकरा गए। जिसमें बाइकों सहित चारों लोग गिरकर घायल हो गए। इसके अलावा अनिलवीर सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी नगला खंडेराव, बकेवर अपनी पत्नी विनीता देवी व एक वर्षीय पुत्री राधिका को उसके मायके मध्य प्रदेश के भिंड जनपद के आकोड़ा गांव छोड़ने जा रहा था।