फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bike skids after hitting cattle; out-of-control truck runs over mechanic.

Etawah News: गोवंश से टकराकर बाइक फिसली, अनियंत्रित ट्रक ने मिस्त्री को रौंदा

Mon, 22 Jun 2026 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Bike skids after hitting cattle; out-of-control truck runs over mechanic.
इकदिल (इटावा)। नेशनल हाईवे स्थित पिलखर के पास रविवार देर शाम गोवंश के टकराने के बाद बाइक फिसल गई। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग छिटककर दूर जा गिरे। पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने राज मिस्त्री को रौंद दिया, जबकि दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

इकदिल थाना क्षेत्र के ग्राम कथगवां निवासी मेघ सिंह (48) राज मिस्त्री थे। वह गांव के ही विजय सिंह (36) तथा चुन्नीलाल (68) के साथ काम करते थे। रविवार शाम को काम करने के बाद वह बाइक से दतावली स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती रिश्ते के चाचा रोहित का हालचाल जानने गए थे। देर शाम तीनों एक ही बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। बाइक विजय सिंह चला रहे थे। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर पिलखर नहर के पास अचानक सामने आए गोवंश से बाइक जा भिड़ी और अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसलती चली गई। हादसे में तीनों लोग घायल होकर सड़क पर जा गिरे। इस दौरान पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने मेघ सिंह को रौंद दिया। सूचना पर पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉ. राहुल बाबू ने मेघ सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, विजय सिंह की हालत गंभीर होने पर उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया। चुन्नीलाल को मामूली चोटें आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और ग्रामीण जिला अस्पताल पहुंच गए। मेघ सिंह विवाहित थे, अभी तक बच्चे नहीं हुए थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से ट्रक चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed