फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bike riding miscreants looted the sweet seller

बाइक सवार बदमाशों ने मिठाई विक्रेता से चार हजार रुपये लूटे

Sat, 14 Mar 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants looted the sweet seller
लूट का शिकार मिठाई विक्रेता - फोटो : ETAWHA
बकेवर (इटावा)। कस्बा से मिठाई की दुकान बंद कर शुक्रवार की शाम को घर जा रहे एक मिठाई विक्रेता को कुडरिया गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया। दुकानदार ने जब विरोध किया तो लुटेरों ने तमंचे की बट से सिर पर प्रहार कर घायल कर दिया। पीड़ित ने शोर मचाया तो बदमाश भाग निकले । पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पुलिस ने मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम कुड़रिया निवासी अनिल कुमार तिवारी उर्फ अन्नू की कस्बा बकेवर के चौराहे पर अन्नू मिष्ठान भंडार के नाम से मिठाई की दुकान है। अन्नू शुक्रवार रात करीब नौ बजे रोजाना की तरह दुकान बंद कर बाइक से कस्बे से करीब दो किमी दूर घर ग्राम कुड़रिया जा रहे थे। गांव के संपर्क मार्ग पर पीछे से बाइक पर आए तीन बदमाशों ने ओवरटेक किया। आगे दो बदमाश बाइक से उतरे और तमंचा दिखाकर उन्हें रोक लिया। कनपटी पर तमंचा लगाकर जेब से करीब चार हजार रुपये निकाल लिए। अन्नू ने विरोध किया तो लुटेरों ने तमंचा की बट सिर में मार दी। इस बीच शोर सुनकर गांव के लोग दौड़े तो लुटेरे भाग निकले। डायर 112 पर फोन नहीं लगा तो बकेवर पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी बचन सिंह सिरोही मय फोर्स घटना स्थल पर पहुंचे। छानबीन के बाद पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मारपीट के तहत मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी बचन सिंह ने बताया कि पीड़ित की जेब से रुपये बरामद हुए थे। लूट नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

इस मार्ग पर पहले भी हो चुकी हैं लूट
कुड़रिया गांव जाने वाले संपर्क मार्ग पर पहले भी लूट की कई वारदातें हो चुकी हैं। पुलिस किसी भी लुटेरों को पकड़ने में कामयाब नहीं हो सकी है। इससे लोगों में दहशत है। यहीं पर 15 दिन पूर्व दूधिया गोविंद को भी लूटने का प्रयास किया गया था। करीब दो साल पहले भी इसी मिठाई विक्रेता अनिल कुमार उर्फ अन्नू के साथ बाइक सवार लुटेरों ने 28 हजार रुपये मारपीट कर लूट लिए थे। बाद में पुलिस ने घटना का खुलासा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed