{"_id":"5f085b1b8ebc3e63d9125faf","slug":"bike-riding-miscreants-looted-asha-sangini-s-purse-etawha-news-knp5703339177","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मार लूटा आशा संगिनी का पर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मार लूटा आशा संगिनी का पर्स
विज्ञापन
फोटो संख्या 17 जिला अस्पताल में भर्ती रूपरानी
- फोटो : ETAWHA
छोटी फूफई गांव के पास हाईवे पर गुरुवार शाम बाइक सवार चार बदमाशों ने ड्यूटी से लौट रही आशा का पर्स लूट लिया।
चलती स्कूटी से झपट्टा मारने पर आशा जमीन पर गिरकर घायल हो गई। पर्स में 10 हजार रुपये और मोबाइल फोन था।
इटावा कोतवाली क्षेत्र के टिक्सी मंदिर के पास निवासी आशा संगिनी रूपरानी पत्नी देव सिंह और इकदिल क्षेत्र की अड सती मानिकपुर मोड़ गांव निवासी एएनएम लक्ष्मी पुत्री अजब सिंह की कोविड-19 के तहत चकरनगर क्षेत्र में ड्यूटी लगी थी।
गुरुवार शाम करीब साढ़े छह बजे दोनों महिलाएं स्कूटी से लौट रही थी। पीछे बैठी रूपरानी का पर्स उसके कंधे पर लटका था।
इकदिल थाना क्षेत्र के छोटी फूफई गांव के पास हाईवे पर गुजरते समय पीछे से आए बाइक सवार चार बदमाशों ने झपट्टा मारकर रूपरानी का पर्स खींच लिया।
इससे वह चलती स्कूटी से नीचे गिर गई। लक्ष्मी ने मौके पर ही 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।
थाना पुलिस ने घायल रूपरानी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लक्ष्मी ने बताया कि पर्स में 10 हजार रुपये और मोबाइल फोन रखा हुआ था।
थाना के कस्बा चौकी प्रभारी गीतम सिंह ने बताया कि स्कूटी सवार महिला हादसे में घायल हो गई थी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था।
पुलिस जब मौके पर पहुंची थी, तब महिलाओं ने लूट होने का कोई जिक्र नहीं किया था। यदि उनकी ओर से कोई तहरीर मिलती है तो पुलिस कार्रवाई करेगी।