{"_id":"644583a6a5e0d3d557081344","slug":"bike-riders-gives-lift-and-cut-the-pocket-etawha-news-c-12-1-195924-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: बाइक पर लिफ्ट देकर जेब काटने वाला गैंग सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: बाइक पर लिफ्ट देकर जेब काटने वाला गैंग सक्रिय
Mon, 24 Apr 2023 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Mon, 24 Apr 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
भरथना। घर या बैंक से रुपये लेकर निकले हैं तो सावधान हो जाइए। क्षेत्र में बाइक पर लिफ्ट देकर जेब काटने वाला गैंग सक्रिय है। रविवार को सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य की जेब काट दी गई। गनीमत रही कि उनके रुपये बच गए। तीन दिन पूर्व एक किसान के नौ हजार रुपये पार कर दिए थे।
ब्रजराज नगर निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य धर्मेंद्र यादव ने बताया कि ऊसराहार बस अड्डे पर स्थित एटीएम से उन्होंने 19 हजार रुपये निकाले थे। पैंट की जेब में पैसे रखकर घर जा रहे थे। पीछे से आ रहे बाइक सवार दो युवकों ने इटावा जाने का रास्ता पूछा। बाइक पर बैठने का आग्रह किया। युवकों की बातों में आकर वह बाइक पर बैठ गए। बाइक से उतरकर घर पहुंचे तो देखा कि जेब में कट लगा था। हालांकि उनके 19 हजार रुपये बच गए थे।
वहीं तीन दिन पहले मंडी में आढ़त पर गेहूं बेचने के रुपये लेकर आ रहे गांव निनावा निवासी किसान को रास्ता पूछने के बहाने बाइक सवार युवकों ने लिफ्ट दी थी। उसके नौ हजार रुपये लेकर रफूचक्कर हो गए थे।