{"_id":"696fcdbeceb73e0139032cc5","slug":"bike-rider-falls-under-truck-dies-after-wheel-rolls-over-his-stomach-etawah-news-c-216-1-etw1002-136615-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: ट्रक के नीचे आए बाइक सवार के पेट पर चढ़ा पहिया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: ट्रक के नीचे आए बाइक सवार के पेट पर चढ़ा पहिया, मौत
विज्ञापन
फोटो 32:::रवि का फाइल फोटो।
इटावा। शहर के रामलीला रोड पर बाइक शोरूम के पास मंगलवार सुबह ट्रक को ओवरटेक कर रहे युवक की बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे वह ट्रक के आगे गिर पड़ा। युवक के पेट से ट्रक का अगला पहिया गुजर गया। राहगीरों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रवि कुमार (35) निवासी लालपुरा नई बस्ती सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम करता था। मंगलवार सुबह वह घर से काम पर जाने के लिए निकला था। रास्ते में रामलीला रोड पर एक बाइक शोरूम के पास वह ट्रक को ओवरटेक करने लगा। इस दौरान सामने अचानक दूसरा वाहन आ जाने से रवि हड़बड़ा गया और ट्रक के आगे गिर पड़ा।
ट्रक चालक कुछ समझ पाता इससे पहले ही ट्रक का पहिया युवक के पेट के ऊपर से निकल गया। आरोपी ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला। रवि तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। पत्नी कुमकुम, बेटी जान्हवी (7), बेटा आयुष (3) सभी का रो-रोकर बुरा हाल था।