फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bicycles run in the villages, the lotus withers

जिला पंचायत में फिर सपा की सरकार, भाजपा चारों खाने चित्त

Tue, 04 May 2021 10:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Bicycles run in the villages, the lotus withers
पंचायत चुनाव में सपा की साइकिल खूब दौड़ी। सत्ताधारी दल भाजपा का ‘कमल’ मुरझा गया। सपा ने जिले में जिला पंचायत सदस्य की 24 सीटों में से 18 जीत लीं।
विज्ञापन

भाजपा को केवल एक सीट ही मिल पाई। प्रसपा ने दो, बसपा ने एक और दो सीटें निर्दलियों के खाते में गई हैं। एक निर्दलीय भीम आर्मी समर्थित है। कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल पाया।
सैफई प्रथम सीट पर प्रसपा के डॉ. अरविंद यादव ने सपा के प्रेम सिंह को 11,073 मतों से हराया। अरविंद को 19,277 और प्रेम सिंह को 8204 मत मिले।
सैफई द्वितीय सीट पर निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष और अखिलेश यादव के चचेरे भाई अभिषेक यादव उर्फ अंशुल ने भाजपा के अवनीश यादव को 16,254 मतों से पराजित किया। अंशुल को 22,610 और अवनीश को 6,356 वोट मिले।
विज्ञापन

ताखा ब्लॉक के वार्ड से एक सपा के सत्यभान सिंह ने निर्दलीय अमित कुमार को 4085 मतों से शिकस्त दी। सत्यभान को 8648 और अमित को 4563 मत मिले।
वार्ड दो से भाजपा के बागी निर्दलीय प्रत्याशी गीतम सिंह पाल ने निर्दलीय संजीव कुमार को 136 मतों से हराया। गीतम को 2142 और संजीव को 2006 मत मिले।
वार्ड तीन से सपा के सतेंद्र यादव ने निर्दलीय जयवीर को 8183 मतों से मात दी। सतेंद्र को 10,898 और जयवीर को 2715 मत मिले।
बढ़पुरा के वार्ड एक में सचिन यादव ने बसपा की नीलम यादव को 4355 वोटों से हराया। सचिन को 10,614 और नीलम 6259 वोट मिले। भाजपा समर्थित संजीव कुमार 4817 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़पुरा द्वितीय सीट पर भाजपा समर्थित श्रीनारायन देवी ने सपा की सुशीला देवी को 5624 मतों से हराया। श्रीनारायणी को 11,642 और सुशीला को 6018 मत प्राप्त हुए।
बढ़पुरा तृतीय सीट पर सपा की निर्मला बघेल ने बसपा की चित्रा देवी को 702 मतों से पराजित किया। निर्मला को 10, 648 और चित्रा को 9946 मत मिले। यहां भी भाजपा समर्थित प्रत्याशी रश्मि देवी तीसरे स्थान पर रहीं।
जसवंतनगर ब्लॉक के वार्ड से सपा समर्थित राधा देवी ने निर्दलीय कांति देवी को 9500 वोटों से पराजित किया। राधा को 14,203 और कांति को 4703 मत मिले। वार्ड संख्या दो में प्रसपा की सीमा यादव 2601 वोट से विजयी रहीं। सीमा को 10,255 और सपा समर्थित सुषमा को 7654 वोट मिले।
वार्ड तीन से सपा समर्थित भुजवीर सिंह यादव ने प्रसपा के विनोद कुमार उर्फ बजरंगी यादव को 945 वोटों से हराया। भुजवीर को 6980 और विनोद को 6035 वोट मिले।
चकरनगर ब्लॉक के वार्ड एक से सपा समर्थित शैलेश कुमारी ने भाजपा समर्थित प्रभा देवी को 331 वोटों से हराया। शैलेश को 7300 और प्रभादेवी को 6969 मत मिले।
वार्ड दो में सपा समर्थित राजीव यादव ने बसपा समर्थित पहलवान गुर्जर को 2902 वोटों से पराजित किया। राजीव को 9272 और पहलवान को 6370 वोट मिले। भाजपा के राजेश को 1909 वोट मिले।
बसरेहर ब्लॉक के वार्ड एक से सपा समर्थित पंकज यादव ने भाजपा समर्थित डा. बृजवीर यादव उर्फ लाला को 7002 वोटों से पराजित किया। पंकज को 16,797 और बृजवीर को 9795 वोट मिले। बृजवीर शिवपाल के सामने दो बार चुनाव लड़ चुके मनीष यादव पतरे के भाई हैं।
वार्ड दो में सपा समर्थित प्रेम सागर ने निर्दलीय दिलीप को 1414 वोटों से हराया। प्रेम को 8550 और दिलीप को 7136 वोट मिले। वार्ड तीन से सपा के बागी शिवम पाल ने सपा समर्थित दुर्गेश शाक्य को 5599 वोटों से पराजित किया।
शिवम को 11,069 और दुर्गेश को 5470 मत मिले। महेवा ब्लॉक के वार्ड एक से निर्दलीय रोहित जॉनसन राय ने सपा समर्थित पंकज कुमार को 1042 वोट से हराया। रोहित को 4653 और पंकज को 3611 मत मिले। यहां भाजपा प्रत्याशी मीनाक्षी चौहान चौथे नंबर पर नहीं, उन्हें 2713 वोट मिले।
वार्ड दो से सपा समर्थित अंजू कुमारी ने भाजपा समर्थित अनुपम शर्मा को 8439 मतों से मात दी। अंजू को 14,133 और अनुपम को 5694 वोट मिले। अनुपम निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख अशोक चौबे की पत्नी हैं। बसपा समर्थित सरला दुबे को 2430 वोट मिले। वार्ड तीन से सपा समर्थित फरियाद भारती ने 100 वोटों से भाजपा के आयुष राज कोरी को हराया।
फरियाद को 4517 और आयुष को 4417 मत मिले। बसपा के दिनेश कुमार 3077 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। वार्ड चार में बसपा समर्थित प्रत्याशी सुदेश कुमारी पाल ने सपा समर्थित चंद्रावती को 562 मतों से पराजित किया।
सुदेश को 6,437 और चंद्रावती को 5875 मत मिले। भाजपा की रीना त्रिपाठी तीसरे स्थान पर रहीं। वार्ड पांच में सपा समर्थित जेपी दोहरे ने बसपा समर्थित कमलेंद्र को 584 मतों से हराया। जेपी को 8094 और कमलेंद्र को 7510 वोट मिले।
भाजपा के रविंद्र कुमार को 6365 मत मिले।
भरथना के वार्ड एक से सपा समर्थित डा. पुष्कर यादव ने निर्दलीय अमित को 4306 वोटों से हराया। पुष्कर को 9759 और अमित को 5453 मत मिले। द्वितीय सीट पर सपा समर्थित दीपांशु गौतम ने भाजपा समर्थित जयराम कठेरिया को 5831 वोटों से हराया।

दीपांशु को 13,107 और जयराम को 7276 मत मिले। तृतीय सीट पर सपा समर्थित सरिता दोहरे ने बसपा समर्थित बसंती गौतम को 7560 वोट से हराया। सरिता को 15,505 और बसंती को 7445 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed