{"_id":"63ebd7e6f5f432627f07a202","slug":"bharthana-fighter-won-the-final-etawha-news-c-12-1-80323-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा: भरथना फाइटर ने जीता शिक्षक क्रिकेट टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: भरथना फाइटर ने जीता शिक्षक क्रिकेट टूर्नामेंट
Wed, 15 Feb 2023 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Wed, 15 Feb 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
इटावा। बेसिक शिक्षक क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल भरथना फाइटर ने 15 रनों से जीत लिया।
बेसिक शिक्षा परिषद के तत्वाधान में ज्योतिबा फुले स्टेडियम में चल रहे टूर्नामेंट में मंगलवार को बसरेहर बढ़पुरा रॉकस्टार व भरथना फाइटर के बीच फाइनल खेला गया। भरथना फाइटर ने टॉस जीतकर 20 ओवर में 185 रन बनाए। जवाब में उतरी रॉकस्टार टीम 170 रनों पर सिमट गई। फाइटर की तरफ से ओपनर बल्लेबाज जयकरन ने नाबाद 76 रन, गौतम ने 38 व अरुण कुमार ने 24 रन बनाए। इंद्रजीत सिंह ने 4 विकेट व गौरव पाठक ने एक विकेट लिया।
रॉकस्टार की तरफ से ओपनर बल्लेबाज सौरभ अवतार ने 95 रन, अहसान अहमद ने 34 रन बनाए। मैन ऑफ द सीरीज सौरभ अवतार सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय नगला माधव सिंह बसरेहर बने। सौरभ ने 4 मैचों में 299 रन बनाए। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज इंद्रजीत सिंह राजावत रहे। इन्होंने टूर्नामेंट में 10 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच भरथना के जयकरन को दिया गया। मुख्य अतिथि डीआईओएस राजू राणा व विशिष्ट अतिथि बीएसए शैलेश कुमार ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर संयोजक गौरव पाठक, प्रमिला पाठक, सहसंयोजक राजेश जादौन, अवधेश सिंह राठौर, अजय यादव योगेंद्र चौधरी, शोएब आलम, अजयपाल यादव, अमित यादव, नृपेंद्र चतुर्वेदी, वेदप्रकाश, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।