फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   bhareswer mandir ke daanpatra se chori

नतिहासिक भारेश्वर मंदिर के दान पात्र तोड़कर चोरी

Wed, 18 Nov 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
bhareswer mandir ke daanpatra se chori
फोटो संख्या 17 प्रागैतिहासिक भारेश्वर मंदिर का बाहरी दृश्य - फोटो : ETAWHA
चकरनगर (इटावा)। भरेह थानांतर्गत ऐतिहासिक भारेश्वर मंदिर से मंगलवार रात चोरों ने गर्भ गृह का ताला तोड़कर दानपात्रों को चोरी कर लिया। क्षेत्रीय लोगों में घटना से आक्रोश व्याप्त हो गया। एसपी ग्रामीण ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सीओ को टीमें गठित कर तत्काल चोरी का पर्दाफाश करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

थाना भरेह के अंतर्गत चंबल-जमुना नदियों के संगम पर स्थित ऐतिहासिक भारेश्वर शिवालय के पुजारी चंबल गिरी ने बताया कि वह सुबह नदी पर स्नान करने गए थे। वापस आकर पूजा के लिए मंदिर के गर्भगृह गए तो वहां का ताला टूटा हुआ पड़ा था। बाहर रखा दानपत्र गायब था। अंदर जाने पर गर्भगृह में शिवलिंग के पास रखा दानपत्र भी गायब था। उन्होंने घटना की जानकारी ग्रामीणों व थाना पुलिस को दी। पुजारी के अनुसार दानपात्रों में करीब 50 हजार की राशि होगी।
विज्ञापन

मौका मुआयना करने पहुंचे थानाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यह काम चोर-उचक्कों ने किया है। मंदिर के निकट ही दोनों दानपत्र टूटे हुए पड़े मिले जिसमें पड़े रुपये चोर ले गए। एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सीओ भरथना चंद्रपाल सिंह को टीम गठित कर मामले का खुलासा करने की जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फूलन देवी, निर्भय गुर्जर जैसे कई डाकू रखते थे अटूट आस्था
सघन बीहड़ी कंदराओं में बसे भारेश्वर शिवालय में सदियों से महिलाएं, नवविवाहित जोड़े, सेठ, धनी, निर्धन सभी निर्भीक होकर उस दौर से इस मंदिर में आस्था के वशीभूत आते रहे जब खौफनाक डाकू बाबा मुस्तकीम, फूलन देवी, लालाराम, फक्कड़, निर्भय, सलीम, रज्जन व रामवीर गुर्जर के खौफ से चंबल की वादियां कांपती थीं। जिस मंदिर की आस्था को लेकर श्रद्धालुओं पर कोई डकैत हाथ डालने का दुस्साहस नहीं करता था आज उसी मंदिर की आस्था से चंद उचक्कों ने दानपत्रों को चोरी करके आस्था से खिलवाड़ किया है। चंबल के बीहड़ों की कुख्यात महिला डकैत लवली पांडे के पैतृक घर के निकट स्थित इस मंदिर से जुड़ी आस्था से किसी भी डकैत सरगना ने भी खिलवाड़ करने की कभी कोशिश नहीं की

फोटो संख्या 18 घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण व पुलिस

फोटो संख्या 18 घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण व पुलिस- फोटो : ETAWHA

फोटो संख्या 19 पुलिस को घटना की जानकारी देकर दान पात्र दिखाते पुजारी

फोटो संख्या 19 पुलिस को घटना की जानकारी देकर दान पात्र दिखाते पुजारी- फोटो : ETAWHA

फोटो संख्या 20 जांच को पहुंचा डॉग स्क्वॉड

फोटो संख्या 20 जांच को पहुंचा डॉग स्क्वॉड- फोटो : ETAWHA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed