फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bengal beat Uttarakhand 9-1

बंगाल ने उत्तराखंड को 9-1 से हराया

Tue, 12 Apr 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Tue, 12 Apr 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Bengal beat Uttarakhand 9-1
मैच खेलते बंगाल एवं उत्तराखंड हाकी टीम के खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश हाकी के तत्वावधान में मास्टर चंदगीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में छठवीं सीनियर राष्ट्रीय पुरुष हाकी चैंपियनशिप  का पहला  मैच सीआईएसएफ  एवं हाकी कूर्ग के मध्य खेला गया।  जो 2-2 की बराबरी पर रहा। दूसरा मैच सीआरपीएफ  और  गोवा हाकी के मध्य खेला गया।  इसमें सीआरपीएफ की टीम ने गोवा हाकी को 12-1 से हराया। तीसरा मैच विदर्भा हाकी एसोसिएशन एवं पंजाब नेशनल बैंक के मध्य खेला गया,  जिसमें पंजाब नेशनल बैंक की टीम ने विदर्भा को 18-0 से हराया।
विज्ञापन



चौथा मैच दादर एंड नगर हवेली हाकी एसोसिएशन एवं पंजाब एंड सिंध बैंक के मध्य  खेला गया। इसमें पंजाब एंड सिंध बैंक की टीम ने दादर एंड नगर हवेली हाकी टीम को 10-0 से हराया।
विज्ञापन

अंतिम मैच बंगाल  हाकी एसोसिएशन एवं हाकी उत्तराखंड के मध्य  खेला गया। इसमें बंगाल  हाकी एसोसिएशन की टीम ने हाकी उत्तराखंड को 9-1 से हराया। अंतिम मैच में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित चिकित्सा अधीक्षक रिम्स सैफई ब्रिगेडियर डॉ. एसके गुप्ता  ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



उपक्रीडाधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने  प्रतीक चिंह्न भेंट  किया। इस अवसर पर पूर्व ओलंपियन एवं इंडिया टीम के सेलेक्टर  सैयद अली, टूर्नामेंट टैक्नीकल डायरेक्टर  मनीष गौड़, लईक अहमद, अविनाश श्रीवास्तव,  आरके शर्मा, राहुल सिंह, राममिलन,  मंजूर आलम अंसारी, राजेश कुमार गौड़, मो जियाउर्रहमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed