फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Baraat Ghar... has become Pradhanji's house

Etawah News: बरात घर...बन गया प्रधान जी का घर

Mon, 17 Jul 2023 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 17 Jul 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Baraat Ghar... has become Pradhanji's house
फोटो संख्या 08: बरात घर ग्राम प्रधान का निवास। संवाद
विज्ञापन

सहसाें गांव में बने बरात घर में महिला प्रधान अपने परिवार समेत रह रहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
चकरनगर। ग्राम पंचायतों में पंचायती राज व्यवस्था के अंतर्गत मिलने वाले सामान का पंचायती लोग भले उपयोग न कर पा रहे हों, लेकिन प्रधान इसका दुरुपयोग करने से नहीं चूक रहे हैं। आलम यह है कि गांव सहसाें में बने बरात घर में महिला प्रधान अपने परिवार समेत रह रहीं हैं। अब ऐसे में ग्रामीण कैसे बरात घर का उपयोग करें यह बात आसानी से समझी जा सकती है।
ग्रामीण गोपाल सिंह, इंद्र सिंह आदि ने बताया कि लखना के तत्कालीन बसपा विधायक भीमराव अंबेडकर ने गांव में पंचायती घर का निर्माण करवाया था। उसी समय से लेकर अब तक ग्राम प्रधान का परिवार पंचायती राज घर में ही रह रहा है।
विज्ञापन

अधिकारियों से ऊंची पहुंच होने के कारण कोई कार्यवाही नहीं करते हैं। इसी वजह से महिला ग्राम प्रधान अपने परिवार समेत पंचायती घर पर कब्जा किए हैं। आरोप है कि गांव में लगा वाटर कूलर भी प्रधान ने अपने दरवाजे लगवा लिया है। पंचायत की ज्यादातर सुविधाओं का लाभ प्रधान ही प्रयोग कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
प्रधान सोना देवी के प्रतिनिधि राहुल कुमार ने बताया कि पंचायती घर प्रयोग में नहीं था। हमारे पास रहने के लिए कोई दूसरा मकान नहीं है। इसलिए वह अपने परिवार के साथ रह रहीं हैं।

वर्जन
पंचायती राज के बरात घर में ग्राम प्रधान का नाजायज कब्जा हटवाकर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरकारी संपत्ति का निजी प्रयोग नहीं किया जा सकता है।-विजय शंकर तिवारी,उप जिलाधिकारी चकरनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed