फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Banks closed from the 28th to the 30th; business worth crores to be affected.

Etawah News: 28 से 30 तक बैंक बंद, करोड़ों के कारोबार पर पड़ेगा असर

Fri, 25 Sep 2026 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 25 Sep 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Banks closed from the 28th to the 30th; business worth crores to be affected.
फोटो 15:::कुछ इस प्रकार के भेजे जा रहे मैसेज। - फोटो : 1
इटावा। बैंक से जुड़ा जरूरी काम है तो उसे 26 सितंबर से पहले निपटा लें। 26 को शनिवार को बैंक बंद रहेंगी जबकि 27 रविवार को बैंकों के खोले जाने के आदेश है। इसके बाद 28 से 30 सितंबर तक राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल रहेगी। ऐसे में जिले की 149 बैंक शाखाओं में लगातार तीन दिन कामकाज प्रभावित रहेगा। इससे व्यापारिक और वित्तीय गतिविधियों पर असर पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन

एलडीएम सतीश कुमार ने बताया कि हड़ताल को देखते हुए एटीएम में पर्याप्त नकदी उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है। बैंकों की ओर से ग्राहकों को मैसेज भेजकर भी इसकी जानकारी दी जा रही है। ग्राहकों को जरूरी नकदी की व्यवस्था पहले से करने और संभव होने पर डिजिटल माध्यम से लेनदेन करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर हड़ताल से रोजाना नकद लेनदेन करने वाले कारोबारी सबसे अधिक प्रभावित हो सकते हैं। पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी और बड़े किराना कारोबारियों के सामने नकदी जमा करने और तरलता बनाए रखने की समस्या खड़ी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed