फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Banks are not giving loans, merge of increasing unemployment

बैंक नहीं दे रहे कर्ज ,बढ़ रहा बेरोजगारी का मर्ज

Fri, 22 Nov 2019 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
Banks are not giving loans, merge of increasing unemployment
फोटो संख्या 15: एडीएम ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ने जिला उद्योग बंधु की बैठक ली। - फोटो : ETAWHA
मुख्यमंत्री मुद्रा स्वरोजगार योजना से 109 बेरोजगारों ने कारोबार के लिए कर्ज मांगा। बैंकों ने इसमें 90 आवेदन अस्वीकृत कर दिए। जो 19 आवेदन मंजूर किए गए उसमें भी अभी तक केवल 9 बेरोजगारों को ही कर्ज मिल पाया है।
विज्ञापन

इस लापरवाही पर एडीएम ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ने जिला उद्योग बंधु की बैठक में बैंक प्रबंधकों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने बेवजह खामियां निकालकर आवेदन रद न करने की हिदायत देने के साथ जल्दी लोन देने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में एडीएम ने पाया कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना लक्ष्य से बहुत पीछे है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना में 28 उद्यमियों का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें 87 उद्यामियों ने आवेदन किए थे। बैंकों ने 20 आवेदन ही स्वीकृत किए। इन 20 में केवल सात को ही कर्ज दिया गया है। खादी बोर्ड को भी 28 बेरोजगारों को रोजगार के लिए कर्ज देना है। यहां 39 लोगों ने प्रार्थना पत्र दिए, जिसमें केवल तीन मंजूर किए गए हैं।
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से उद्योग/सेवा/व्यवसाय के लिए तीन वर्गों में 50 हजार से 10 लाख तक का कर्ज रोजगार के लिए उपलब्ध कराने के निर्देश हैं। इस योजना से चालू वित्तीय वर्ष में 3820 बेरोजगारों को रोजगार देने का लक्ष्य है।
अलग-अलग बैंकों में 1050 बेरोजगारों ने आवेदन किया है। स्टेंड अप इंडिया में 256 लक्ष्य के सापेक्ष केवल छह लोगों को ही कर्ज मिल पाया है।
जिला प्रबंधक को लक्ष्य पूरा करने के निर्देश बैठक मेें दिए गए। जैम पोर्टल खरीदारी के लिए 28 कार्यालयों की संख्या बढ़ाकर अधिक करने के निर्देश भी एडीएम ने दिए।
वृहत औद्योगिक आस्थान सराय ऐसर में सर्किल रेट 4000 रुपये प्रति वर्गमीटर, ग्रामीण औद्योगिक आस्थान जसवन्तनगर जिसका सर्किल रेट 2500 रुपये है।
औरैया के मिनी औद्योगिक आस्थान का सर्किल रेट 1000 रुपये, मिनी औद्योगिक आस्थान अछल्दा का सर्किल रेट 500 रुपये, बिधूना का सर्किल रेट 850 रुपये और मैनपुरी के औद्योगिक आस्थान धारण का सर्किल रेट 870 रुपये व मल्लामई बेवर का सर्किल रेट 832 रुपये ही है। इटावा जिले में औद्योगिक क्षेत्र की जमीनों के सर्किल रेट घटाने पर भी चर्चा की गई। एडीएम ने शासन को पत्र भेजने को कहा।

समीक्षा बैठक के दौरान जिनके आवेदन स्वीकृत हो चुकी हैं उन्हें कर्ज दिया गया। प्रधानमंत्री रोजगार योजना से 20 , मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से 22, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से में 1052 और एक जनपद एक उत्पाद योजना में 22 लोगों को कर्ज दिया गया। स्टेंडअप इंडिया योजना में 6 लाभार्थियों को कर्ज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed