{"_id":"60abd8508ebc3e2be10f92dd","slug":"bank-problem-etawha-news-knp6301993167","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में कनेक्टिविटी नहीं, एटीएम में पैसे खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में कनेक्टिविटी नहीं, एटीएम में पैसे खत्म
विज्ञापन
ऊसराहार। एसबीआई की सरसईनावर शाखा में सोमवार को पूरा दिन कनेक्टिवीटी नहीं रहीं और एटीएम में भी पैसे खत्म हो गए। इससे बैंक आए ग्राहक परेशान होते रहे।
ऊसराहार थाना क्षेत्र की दो लाख आबादी में मात्र दो राष्ट्रीयकृत बैंक हैं। सरसईनावर में एसबीआई की शाखा ओर ऊसराहार में सेंट्रल बैंक की शाखा है। सरसईनावर बैंक के ग्राहक एक माह से काफी परेशान हैं। पहले कर्मचारियों के कोरोना पोजिटिव निकलने से बैंक बंद रहा। तीन दिन के बाद सोमवार को बैंक खुली तो कनेक्टिविटी न होने का बोर्ड लगा दिया गया। ग्राहक बैंक के बगल में बने एटीएम पहुंचे तो वहां पैसे नहीं थे।
कई ग्राहक को कनेक्टीविटी के इंतजार में पूरा दिन बैठे रहे। उपभोक्ता आदित्य गुप्ता ने बताया एक माह से बैंक कर्मी टहला रहे हैं। एटीएम में कैश नहीं डाला जा रहा है। कनेक्टिविटी का बहाना लेकर पूरे पूरे दिन काम नही किया जाता। कनेक्टिविटी का आना जाना बना रहता है। बैंक कर्मी एक बार कनेक्टिविटी जाने के बाद बहाना लेकर बैठ जाते हैं। देहात क्षेत्र मे बैंक होने के कारण अधिकारी भी इस ओर ध्यान नहीं देते हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल कौशल ने बताया सरसईनावर एसबीआई में व्यापारियों के खाते भी हैं। कर्मियों की लापरवाही से समय पर लेनदेन नही हो पाता है। एटीएम में कभी कैश नहीं रहता है। जल्द ही जिलाधिकारी और बैंक के मंडल कार्यालय में शिकायत करेंगे।
शाखा प्रबंधक योगेंद्र कुमार ने बताया सोमवार को बैंक मे कनेक्टिविटी न होने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी हुई है। ऊपर से कैश कम मिलने के कारण एटीएम मे कैश नहीं है।