फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   bank

बैंकों में हड़ताल, ताले लटके, लोग भटके

Fri, 17 Dec 2021 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
bank
इटावा। बैंक निजीकरण विधेयक (बैंकिंग कानून संशोधन) संसद के शीतकालीन सत्र में केंद्र सरकार के पेश करने की आशंका के चलते यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर बैंक कर्मचारियों ने गुरुवार से दो दिवसीय हड़ताल शुरू की। इस दौरान बैंकों में ताले लटके रहे, ग्राहक इधर-उधर भटकते रहे। कामकाज ठप होने से पहले दिन लगभग 50 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित रहा। पदाधिकारियों ने बताया कि 17 दिसंबर को भी सभी बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे एवं बैंक ऑफ बड़ौदा परिसर में धरना देंगे।
विज्ञापन

बैंक कर्मियों ने कचहरी रोड न्यू कालोनी स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के बाहर सभा कर नारेबाजी की। सभा की अध्यक्षता कर रहे यूपीबीईयू के पूर्व जिलाध्यक्ष एमएस भदौरिया ने निजीकरण से आम आदमी को होने वाले नुकसान के बारे बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकारी बैंकों के निजी हाथों में जाने से लोगों का पैसा सुरक्षित नहीं रहेगा। यूपीबीईयू के पूर्व अध्यक्ष मंशाराम ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए निजीकरण को आम जनता के लिए एक गहरा षड्यंत्र बताया। यूएफबीयू के जिला संयोजक राजीव सिंह ने आम जनता से इस आंदोलन में सहयोग करने की अपील की। प्रदेश संयुक्त महामंत्री गगन यादव ने कहा कि बैंकों के निजीकरण से आम जनता को अधिक नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कई शाखा प्रबंधकों के अलावा मंडल अध्यक्ष सुजीत यादव, सह संयोजक अनिर्बनसेन गुप्ता व दुष्यंत पाल सिंह, यूएफबीयू के सह संयोजक मनोज कुमार, बीओबी जिलाध्यक्ष प्रमोद, स्वप्नेश, मुकेश पाल, गुंजन यादव, धर्मेंद्र, सुरेंद्र, सुरेश, प्रमोद, हिमांशु, अनुराग मनमोहन, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed