फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bank cashiers millions of home burglary

बैंक कैशियर के घर लाखों की चोरी

Sun, 25 Oct 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 25 Oct 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
Bank cashiers millions of home burglary
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रणवीर नगर स्थित भूमि विकास बैंक के कैशियर के सूने घर के ताले तोड़कर चोर लाखों का माल चुरा ले गए। कैशियर के साथ-साथ उनके मकान में किराएदार के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया। दोनों ही परिवार दशहरा पर्व मनाने के लिए अपने-अपने गांव गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन


आईटीआई चौराहा के समीप रणवीर नगर में संजय सिंह यादव का मकान है। संजय भूमि विकास बैंक फिरोजाबाद में कैशियर हैं। उनके मकान में रेखा यादव पत्नी बृजेंद्र यादव निवासी यादव नगर जसवंतनगर किराए पर रहती हैं। उनके पति बृजेंद्र जीआरपी में हैं।
विज्ञापन


दशहरा पर्व के कारण रेेखा जसवंत नगर गई थी। संजय सिंह यादव भी अपने पैतृक गांव नगला जुलाह गए थे। घर में ताला लगा था। शनिवार की रात को चोरों ने उनके मकान का ताला तोड़ दिया। संजय यादव के कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़कर नगदी व जेवर चुरा ले गए। रेखा यादव के कमरे का ताला तोड़कर भी चोर वहां से नगदी व जेवर ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह जब पड़ोसियों ने घर के गेट का ताला टूटा देखा तो उन्होंने इसकी सूचना संजय को दी। संजय ने रेखा को सूचना दी और अपने मकान पर आए। घर के अंदर खुली अलमारी व बिखरा सामान देख हक्के-बक्के रह गए। संजय ने बताया कि चोर उनके यहां से 25 हजार रुपये की नगदी, दो सोने की चेन व चार सोने की अंगूठी चुरा ले गए।


वहीं रेखा यादव के अनुसार चोर उनके यहां से 4 हजार रुपये की नगदी, सोने की एक चेन व दो अंगूठी चुरा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed