फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bangra team lost to Rampura Tala Tola, Teachers Club won by just 2 runs

रामपुरा तला टोला से हारी बंगरा टीम, शिक्षक क्लब सिर्फ 2 रन से जीता

Sat, 26 Mar 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Bangra team lost to Rampura Tala Tola, Teachers Club won by just 2 runs
हुकुमपुरा ग्राउंड में क्रिकेट मैच खेलते खिलाड़ी - फोटो : ETAWAH
इटावा। चंबल फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित चंबल क्रिकेट लीग में तीसरे दिन दो मैच खेले गए। इसमें रामपुरा तला टोला ने बंगरा टीम को हरा दिया, जबकि शिक्षक क्लब और धाकेपुरा के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। शिक्षक क्लब ने एक रन से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

शुक्रवार को दो मैच हुकुमपुरा ग्राउंड पर 12-12 ओवर के खेले गए। पहला मैच रामपुरा तला टोला और बंगरा टीम के बीच हुआ। बंगरा की टीम ने टास जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। रामपुरा तला टोला टीम 11.5 ओवर में 106 रन बनाकर आउट हो गई। अजय सिंह ने तीन छक्के और दो चौके की मदद से सर्वाधिक 30 रन बनाए।
विज्ञापन

जवाब में बंगरा की टीम 12 ओवर में सात विकेट पर 80 रन ही बना सकी। बंगरा के नीतेश ने सर्वाधिक 36 रन बनाए। रामपुरा तला टोला के अजय सिंह को मैन ऑफ द मैच की ट्राफी आयोजन समिति की तरफ से मलखान दोहरे और राजा सिंह परिहार ने प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मैच भिंड जिले की धाकेपुरा टीम और शिक्षक क्लब जालौन के बीच खेला गया। धाकेपुरा टीम ने टास जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए शिक्षक क्लब ने 12 ओवर में 113 रन बनाए। गोलू मास्टर ने सर्वाधिक 20 रन बनाए. धाकेपुरा के उमेश ने तीन विकेट लिए।

जवाब में धाकेपुरा टीम ने भी जबरदस्त खेल दिखाया और लक्ष्य का पीछा करते हुए 112 रन बनाये और महज दो रन से जीत से पीछे रह गई। शिक्षक क्लब ने एक रन से मैच जीत लिया। धाकेपुरा टीम की तरफ से उमेश ने सर्वाधिक 46 रन बनाए। शिक्षक क्लब के अख्तर ने चार विकेट लिए। मैन आफ द मैच की ट्रॅाफी चंबल क्रिकेट लीग आयोजन समिति की तरफ से अख्तर को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed