{"_id":"607db9868ebc3ebcc5436aa6","slug":"ballots-of-two-wards-fall-in-the-same-ballot-etawha-news-knp6243594166","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो वार्डों के मतपत्र एक ही मतपेटिका में पड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो वार्डों के मतपत्र एक ही मतपेटिका में पड़े
विज्ञापन
महेवा ब्लॉक के नवादा ग्राम पंचायत के मतदान केंद्र पर महेवा जिलापंचायत सदस्य पद के दो प्रत्याशियों के वोट ही मतपेटिका में डाले गए। जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी मांडवी त्रिपाठी ने इसकी शिकायत की।
महेवा ब्लॉक की महिला आरक्षित जिला पंचायत सदस्य महेवा चतुर्थ वार्ड से बीहड़ी ग्राम पंचायत नवादा की 15 ग्राम पंचायत के वार्डो को दो जिला पंचायत सदस्य के वार्डो में विभाजित किया गया है। वार्ड नं 1 से 8 तक महेवा जिला पंचायत सदस्य के वार्ड नं 3 में है।
वार्ड नं 9 से 15 तक जिला पंचायत के वार्ड चार में लगता है।दोनों के वोट अलग अलग होने चाहिए थे। परंतु नवादा के मतदान केंद्र पर वार्डों के जिला पंचायत सदस्य पद के दोनों प्रत्याशियों के वोट एक ही मतपेटिका में डलवाये गए।
विज्ञापन
जिससे मतदान केंद्र पर किस वार्ड के प्रत्याशी को कितने मत मिले पता नही चल सकेगा। काउंट कैसे होगा। महेवा जिला पंचायत चतुर्थ से प्रत्याशी मांडवी त्रिपाठी ने इस पर विरोध जताया ।
उनके चुनाव प्रतिनिधि अश्वनी त्रिपाठी ने बताया की उन्होंने रिटर्निंग अधिकरी से लेकर एसडीएम , डीएम से शिकायत की। प्रेक्षक को फोन करने पर उनका फोन नहीं उठा।अब वे इसकी लिखित शिकायत चुनाव आयोग को भेज रहे हैं।
महेवा ब्लॉक के आरओ प्रमोद कुमार ने बताया कि शिकायत पर सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट को मौके पर भेजा गया था दोनों के बैलेट पेपर पर अलग अलग मुहर पीठासीन अधिकारी के ने लगाई है। जो बैलेट की गिनती के समय अलग अलग काउंट किये जायेंगे।