फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bakhtiyarpura toll started on Etawah-Bareilly route with problems

Etawah News: अव्यवस्थाओं के साथ इटावा-बरेली मार्ग पर बख्तियारपुरा टोल शुरू

Wed, 04 Feb 2026 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Bakhtiyarpura toll started on Etawah-Bareilly route with problems
इटावा। इटावा-बरेली हाईवे पर बख्तियारपुरा गांव के पास बुधवार सुबह आठ बजे से नया टोल प्लाजा शुरू हो गया। उद्घाटन के पहले ही दिन सुविधाओं के अभाव और तकनीकी खामियों के चलते वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा तीन महीने के ट्रायल पर दिए गए इस टोल पर कार के लिए एक तरफ का 50 और वापसी का 80 रुपये, बस और ट्रक के लिए एक तरफ के 175 और वापसी के 265 रुपये निर्धारित किए गए हैं। वहीं, कमर्शियल वाहनों के लिए 190 और ओवरसाइज वाहनों के लिए 335 रुपये की दरें तय की गई हैं। राहत की बात यह है कि बाइक, ऑटो और कृषि कार्य में लगे वाहनों को टोल से मुक्त रखा गया है।
विज्ञापन








ऑनलाइन पेमेंट और यूपीआई की सुविधा सुचारू न होने के कारण वाहन चालकों और कर्मचारियों के बीच नोकझोंक हुई। कई वाहनों की पर्चियों पर गलत रेट अंकित होने की शिकायतें भी मिलीं। ऑटोमैटिक बूम के ठीक से काम न करने के कारण कर्मचारियों को उन्हें हाथों से उठाना पड़ रहा था जिससे जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान बूम गिरने से दो कारें क्षतिग्रस्त भी हुईं। रोडवेज बस चालकों का आरोप है कि टोल शुरू करने से पहले परिवहन निगम को कोई सूचना नहीं दी गई और न ही मार्ग पर कोई संकेतक बोर्ड लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed