{"_id":"6159e8a48ebc3e1dd36966aa","slug":"baik-savaaron-ne-mahila-ka-mangalasootr-va-pars-loota-etawah-news-knp6560923191","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों ने महिला का मंगलसूत्र व पर्स लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवारों ने महिला का मंगलसूत्र व पर्स लूटा
विज्ञापन
बकेवर। थाना क्षेत्र के लुधियानी चौराहे पर स्थित एक दुकान पर पानी लेने ऑटो से उतरी महिला का बाइक सवार लुटेरे झपट्टा मारकर मंगलसूत्र व पर्स लूट ले गए। महिला ने मौजूद एक व्यक्ति की मदद से सूचना परिजनों व पुलिस को दी। पुलिस के मुताबिक, मामला संदिग्ध लग रहा है।
भरथना के पूठ गांव निवासी राजकुमार शर्मा की पत्नी नीतू शर्मा ने बताया कि वह शनिवार दोपहर ऑटो से इंद्राउखी गांव निवासी बेटी के ससुराल जा रही थी। लुधियानी चौराहे पर ऑटो से उतरकर वह पानी का पाउच खरीदने एक दुकान पर गई।
आरोप है कि इसी बीच बाइक सवार दो युवक आए और झपट्टा मारकर गले से सोने का मंगलसूत्र व हाथ से पर्स छीनकर भाग गए। बताया कि पर्स में सात हजार रुपये व एक सिम रखा था। महिला के शोर मचाने पर लोगों ने बाइक सवार लुटेरों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन
महिला ने एक व्यक्ति के माध्यम से घटना की सूचना परिजनों व पुलिस को दी। पुलिस ने महिला से पूछताछ की। महिला ने घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपितों की पहचान मौके पर मौजूद एक व्यक्ति की मदद से की।
पुलिस लुटेरों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। महिला ने मामले की तहरीर बकेवर थाने में दी। थाना प्रभारी विद्यासागर सिंह ने बताया कि मामला कुछ संदिग्ध लग रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।