फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Badminton player Abhiraj selected in Under-14 UP team

Etawah News: बैडमिंटन खिलाड़ी अभिराज का अंडर-14 यूपी टीम में चयन

Mon, 23 Oct 2023 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 23 Oct 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Badminton player Abhiraj selected in Under-14 UP team
इटावा। मेजर ध्यान चंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के बैडमिंटन के खिलाड़ी अभिराज गोस्वामी ने प्रदेशीय विद्यालयीय बैडमिंटन चैंपियनशिप 2023 में अच्छा प्रदर्शन करते हुए यूपी की अंडर-14 टीम में जगह बनाई है। यह प्रतियोगिता 19 से 21 अक्तूबर तक बरेली में आयोजित हुई थी।
विज्ञापन

अभिराज स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई में कक्षा छह के छात्र है। प्रशिक्षक अंशुल त्रिपाठी की देखरेख में उन्होंने इस खेल में महारथ हासिल की है। दिसंबर में नई दिल्ली में आयोजित होने वाली 67वीं राष्ट्रीय स्कूली बैडमिंटन चैंपियनशिप यूपी की ओर से प्रतिभाग करेंगे। अभिराज ने बताया कि बैडमिंटन कोच अंशुल ने कड़ी मेहनत से प्रैक्टिस कराई है। उसी वजह से उन्हें यह कामयाबी मिली है। अब वो ओर मेहनत करके प्रदेश व देश के लिए मेडल लाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

बताया कि स्पोर्ट्स कॉलेज में आने से पहले वह मथुरा में अभ्यास करते थे। वहां पर अजीत सिंह और राकेश यादव ने बैडमिंटन खेलने के लिए प्रेरित किया। बैडमिंटन प्रशिक्षक अंशुल त्रिपाठी ने बताया कि अभिराज एक मेहनती और अनुशासन में रहने वाला खिलाड़ी है उसने कम उम्र में शानदार उपलब्धि हासिल की है । चयन होने पर अभिराज के पिता राहुल गोस्वामी, माता माला गोस्वामी ने खुशी जाहिर की है। परिजन तथा स्पोर्ट्स कालेज में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी खिलाड़ी बहुत ही खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed