{"_id":"60ad36778ebc3e380705f1bb","slug":"ba-student-hangs-himself-to-death-etawha-news-knp63039484","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीए की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीए की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन
सैफई (इटावा)। बेदपुरा थाना क्षेत्र के केलोखर गांव में मंगलवार को बीए की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
केलोखर गांव निवासी रामबहादुर पाल की बेटी रानी पाल (19) जसवंतनगर के शिवपाल सिंह महाविद्यालय पढ़ती थी। दोपहर में वह चुपचाप अपने कमरे में गई। भीतर से दरवाजा बंद करके दुपट्टे के सहारे पंखे से फांसी लगा ली। वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली, तो परिजनों को आशंका हुई। उन लोगों ने खिड़की से झांक कर देखा तो रानी फंदे पर लटकी थी।
राम बहादुर की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा किसी तरह खोल कर रानी को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी सांसे थम चुकी थीं। थाना प्रभारी के मुताबिक परिजन रानी के आत्महत्या करने की वजह नहीं बता सके हैं।