फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Ayodhyapuri will become the main tourist city of the world

Etawah News: विश्व की प्रमुख पर्यटन नगरी बनेगी अयोध्यापुरी

Thu, 17 Aug 2023 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 17 Aug 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Ayodhyapuri will become the main tourist city of the world
ताखा। राममंदिर निर्माण के बाद अयोध्यापुरी विश्व पर्यटन नगरी के साथ ही अध्यात्म की कार्यशाला के तौर पर स्थापित होगी। अयोध्या की धार्मिकता संतों के मार्गदर्शन में आगे बढ़ रही हैं। भारत संतों का देश है। संतों की उपासना के प्रतिफल में ही भगवान का अवतार भारत की पवित्र भूमि पर सदैव होता रहा है। यह बात महामंडलेश्वर जनार्दन दास महाराज ने कही।
विज्ञापन



हिमाचल प्रदेश में संत सम्मेलन से अयोध्या लौट रहे तुलसीदास छावनी के महंत महामंडलेश्वर जनार्दन दास महाराज ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्वागत समारोह में कहा कि अयोध्यापुरी विश्व की प्रथम राजधानी थी। इसका इतिहास राम जी के प्रगट होने से लाखों वर्ष पुराना है। यह सप्तपुरियों में प्रथम है। राजनीतिक विद्वेष ने आजाद भारत में भी अयोध्यापुरी को द्वेषपूर्ण भावना से देखा, लेकिन अब राममंदिर निर्माण का सपना साकार होने के साथ अयोध्या का समूचा विकास अग्रसर है। आगामी दिनों में अयोध्यापुरी विश्व की पर्यटन नगरी बनेगी, जिससे लोग संस्कृति और संस्कारों के प्रति आदर भाव सीख सकेंगे।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय रामलीला मंचन से जुड़े संत पत्थर मंदिर के महंत मनीषदास जी महाराज ने कहा कि विश्वपटल पर रामलीलाओं के प्रति जनमानस की श्रद्धा बढ़ी है। उनके संयोजन में मुस्लिम देश संयुक्त अरब अमीरात में भी रामलीला का मंचन किया गया, साथ ही कनाडा और मॉरीशस सहित अनेक देशों में रामलीला का मंचन किया गया है। रामलीलाओं के माध्यम से प्राचीन लोककलाएं समाज में स्थापित है। इनके प्रति श्रद्धालुओं का सम्मान बना रहे इसके लिए रामलीला का मंचन विशुद्ध करने की आवश्यकता है। गौरव गुप्ता, शशांक मिश्रा, अनिल कौशल, जय गुप्ता, नरेंद्र कुमार, विवेक गुप्ता, संदीप पाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed