फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   awaidh khanan

मौरंग से भरी ट्रालियों के साथ तीन लोग गिरफ्तार

Fri, 24 Jan 2020 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
awaidh khanan
इटावा। सहसो थाना पुलिस ने अवैध रूप से खनन कर लाई गई मौरंग के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौरंग से लदे चार ट्रालियों के साथ तीन ट्रैक्टर बरामद किए हैं। आरोपियों के पास से एक देसी रिवाल्वर, दो तमंचा और आठ कारतूस भी मिले हैं।
विज्ञापन

एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि खनन माफिया को चिह्नित कर उनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि गुरुवार को सहसो थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार शर्मा ने जाजेपुर गांव के मोड़ पर चेकिंग के दौरान मौरंग से लदे चार ट्रैक्टर आते दिखे। एक चालक मौरंग लदी ट्राली छोड़ ट्रैक्टर लेकर भाग गया। शेष तीन ट्रैक्टर चालकों से कागजात मांगे तो वे दिखा नहीं पाए। तलाशी लेने पर सहसो थाना क्षेत्र के सकटपुरा गांव निवासी अवधेश राजावत पुत्र बड़े के पास से एक 32 बोर की देसी रिवाल्वर, इसी थाना के बल्लो की गढ़िया निवासी रामकरन उर्फ रामू पुत्र स्व कुशलपाल व सुनील राजावत पुत्र लाखन सिंह के पास से 315 बोर के एक-एक तमंचा बरामद हुआ।
विज्ञापन

थाना पुलिस ने अवैध रूप से मौरंग खनन कर ले जाने का मामला दर्ज किया है। तीन ट्रैक्टरों समेत मौरंग से भरी ट्रालियां व एक अन्य मौरंग से भरी हुई ट्राली जब्त की है। एसएसपी ने बताया कि अवैध खनन से जुड़े मामलों को सेल्सटैक्स, एआरटीओ व खनन अधिकारी को अवगत कराते हुए संबंधितों से पर्याप्त जुर्माना भी वसूल कराया जाएगा। जो चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed