फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Auto rider caught and beaten five people on suspicion of being a thief

Etawah News: चोर होने के शक में ऑटो सवार पांच लोगों को पकड़ कर पीटा

Wed, 19 Jul 2023 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 19 Jul 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Auto rider caught and beaten five people on suspicion of being a thief
बकेवर। थाना क्षेत्र के लुधियानी गांव में ग्रामीणों ने ऑटो पर सवार पांच लोगों को चोर होने के संदेह में दबोचकर पीट दिया। फिर थाना पुलिस को बुलाकर सौंप दिया। संदिग्धों से पुलिस पूछताछ कर जांच करने में लगी है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब 11 बजे थाना क्षेत्र के लुधियानी में लालू की मिठाई की दुकान पर एक ऑटो आकर रुका। उसमें सवार पांच लोग उतरे और दुकान पर नास्ता करने लगे। उसी दौरान नगला भजू निवासी कुछ लुधियानी गांव के बाजार से खरीददारी करने के लिए आए और उन्होंने ऑटो सवार लोगों को देखकर चोर समझकर शोर मचाना शुरू कर दिया। जिससे और भी ग्रामीण एकत्रित हो गए। और पांचों लोगों को लुटेरे होने के संदेह में पहले उनके साथ मारपीट की बाद में यूपी 112 को सूचना देकर मौके पर बुलाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। ग्रामीणों के पकड़े गए लोगों से पुलिस कड़ाई से पूछताछ कर रही है। वहीं नगला भजू के ग्रामीणों का कहना है कि पकड़े गए संदिग्धों में एक नगला भजू गांव में पिछले सप्ताह हुई चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए रेकी कर रहा था। जिससे ग्रामीणों ने पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भाग निकला जिसे ग्रामीणों ने लुधियानी में देखा तो उसे पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया गया है। वहीं थाना प्रभारी रणबहादुर सिंह ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए संदिग्धों की जांच में अब तक यह स्थिति स्पष्ट हुई कि पकड़े गए लोग फिरोजाबाद के हैं। वहां वह कबाड़ की बैटरी खरीदने का काम करते हैं जो कि ऑटो से लुधियानी के रास्ते अछल्दा जनपद औरैया काम करने के सिलसिले में जा रहे थे। फिरोजाबाद में उनके ठेकेदार से भी बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed