{"_id":"6afb3aaff48b01e5c803ba6a","slug":"auto-rickshaw-driver-killed-after-being-hit-by-a-milk-pickup-vehicle-etawah-news-c-216-1-etw1015-153198-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: दूध की पिकअप की टक्कर से ऑटो चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: दूध की पिकअप की टक्कर से ऑटो चालक की मौत
Mon, 16 Nov 2026 10:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Mon, 16 Nov 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
फोटो 01::उपेंद्र कुमार। फाइल फोटो
इटावा/निवाड़ीकला। बकेवर थाना क्षेत्र में रविवार रात सड़क पार कर रहे ऑटो चालक को दूध की पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई। मृतक की पत्नी की दो साल पहले ही मौत हो चुकी थी। अब पिता की मौत से चार बेटियों और एक बेटे के सिर से मां के बाद पिता का साया भी उठ गया।
कस्बा निवाड़ीकला निवासी उपेंद्र कुमार उर्फ कल्लू (37) रविवार रात करीब नौ बजे अपनी बहन पूनम के साथ कस्बा अहेरीपुर से लौट रहे थे। भतीजे मनोहर सिंह ने बताया कि निवाड़ी खुर्द से कुछ पहले उन्होंने ऑटो रुकवाया और पेशाब करने के लिए उतर गए। इसके बाद वह सड़क पार कर दूसरी ओर जाने लगे। इसी दौरान निवाड़ीकलां की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही दूध की पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उपेंद्र सड़क पर गिर पड़े।
हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई और जबड़ा भी टूट गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजन और स्थानीय लोगों ने घायल उपेंद्र को ऑटो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेवा पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हादसे में शामिल दूध की पिकअप को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
परिजन ने बताया कि उपेंद्र की पत्नी वीरवती ने दो साल पहले फंदा लगाकर जान दे दी थी। परिवार में चार बेटियां और एक बेटा है। उपेंद्र ऑटो चलाकर किसी तरह बच्चों का पालन-पोषण कर रहे थे। मां की मौत के बाद पिता ही पांचों बच्चों का एकमात्र सहारा थे। अब उनकी भी मौत से बच्चों के सामने जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया है।
बच्चों की जिम्मेदारी अब उनके बाबा सूरजभान और दादी सोमवती पर आ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी विपिन मलिक ने बताया कि पिकअप कब्जे में है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।