{"_id":"64c019a904a20b50be0633a7","slug":"auto-rammed-into-a-standing-truck-two-people-injured-etawha-news-c-216-1-etw1001-986-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: खड़े ट्रक में घुसा ऑटो, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: खड़े ट्रक में घुसा ऑटो, दो लोग घायल
Wed, 26 Jul 2023 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Wed, 26 Jul 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
इकदिल। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर सराय जलाल ओवरब्रिज के पास कोल्ड स्टोरेज के सामने खड़े ट्रक में पीछे से आ रहा मालवाहक ऑटो घुस गया। ऑटो में सवार चालक सहित दो लोग फंसकर घायल हो गए।
मंगलवार दोपहर करीब एक बजे सराय जलाल के पास औरेया, थाना अजीतमल गांव भरसान के रहने वाले ऑटो चालक अनिल कुमार (45) व बाबरपुर के शिवकांत (28) बाबरपुर से मालवाहक ऑटो लेकर इटावा जा रहे थे।
तभी सराय जलाल ओवरब्रिज के पास कोल्ड स्टोरेज के सामने उनका ऑटो रोड किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसा। आसपास के लोग और पुलिस ने दोनों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला।
विज्ञापन
दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। घायल शिवकांत के पिता विनोद कुमार ने बताया कि उनका बेटा इटावा से फर्नीचर के दरवाजे लेने के लिए जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया है। पुलिस ने ट्रक को थाने लाकर खड़ा करा दिया है।